बूंदाबांदी के साथ हल्की बरसात की संभावना

Mar 23 2020

ग्वालियर।  सोमवार को आसमान पर छाए बादलों के चलतेसूरज को बाहर आने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी फिर भी पूरी सफलता नहीं मिली और धूपछांव का खेल जारी रहा।
वहीं मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान में बने ऊपरी चक्रवात के साथही वेस्टन डिस्टरवेंस के सक्रिय हो जाने से बूंदाबांदी के साथ हल्की बरसात की संभावना है। कमोवेश आने वाले एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज मिलाजुला ही बना रहेगा। शहर के बाहरी और खुले क्षेत्रों में अब भी अलसुबह और रात को ठंड अपना असर दिखाने में नहीं चूक रही। यह हाल तब है,जबकि मार्च का डेढ़ पखवाड़ा बीत चुका है, जबकि मार्च में गर्मी अपना असर दिखाना शुरु कर देती है।
न्यूनतम पारा 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साढ़े पांच बजे पारा 18.6व साढ़े आठ बजे 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्र्रता 67 प्रतिशत रही, जो कि सामान्य से 25 प्रतिशत अधिक रहा। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण तापमान में भी ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।                       इस तरह हो रहे बदलाव राजस्थान और हरियाणा में लगातार अपर सर्कुलेशन बने होने के कारण पारा ज्यादा नहीं बढ़ पा रहा है, वहीं अब वेस्टर्न डिस्टरवेंस तैयार हो जाने के कारण आसमान पर बादलों का बसेरा शुरु हो गया है। जिससे गरज के साथ हल्की बरसात होगी। पूर्वी राजस्थान में बना सिस्टम शहर के ऊपर बनना शुरु हो गया है और यह जल्द ही अपना प्रभाव बना लेगा, जिससे आज मंगलवार को तेज बरसात की संभावना है।