कुलियों के साथ वेंडरों पर भी रोजी रोटी कमाने का संकट

Mar 23 2020

 ग्वालियर। देश में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए आगामी 31 मार्च तक सभी सवारी ट्रेनों के परिचालन को बंद क र दिया गया है। ट्रेनों की आवाजाही बंद होने से स्टेशन के सभी चारों  प्लेटफार्म पर चौबीस घंटे गुंजने वाली वेंडरों के मुख से चाय-चाय की आवाज कुंद हो चुकी है। वहीं ट्रेनों की आवाजाही बंद होने से स्टेशन पर एनसीआर मण्डल द्वारा अधिकृत एक सौ दस कुलियों के साथ ही पांच दर्जन से अधिक वेंडरों  पर रोजीरोटी का संकट पैदा हो गया है। ट्रेनों की आवाजाही बंद होने से कुली से लेकर वेंडर तक खासे परेशान दिख रहे है।