शहीदे आज़म भगतसिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हे नमन किया
Mar 23 2020
ग्वालियर। मप्र हिन्दुस्तान जनआंदोलन समिति के अध्यक्ष धीरज ढींगरा के नेतृत्व में भारत माँ के वीर सपूत शहीदे आजम भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरू के बलिदान दिवस के अवसर पर हेमसिंह की परेड पर शहीदे आज़म भगतसिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हे नमन किया । ढींगरा ने बताया इस मौके पर पूर्व पार्षद बलराम ढींगरा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमर सिंह माहोर ने युवाओं को संगठित रहकर देश के लिए अच्छे कार्यो में समर्पित रहने का आग्रह किया। धीरज ढींगरा के साथ सैकड़ो की तादात में युवाओं एवं बुजुर्गो ने एकत्रित होकर शहीदो को नमन कर देश मे फेल रही अराजकता को समाप्त करने का संकल्प लिया। इस मौके पर छात्रसंघ नेता रवि कन्नौजिया, युवा नेता असलम शेर खान, समाजसेवी प्रीतम माहोर, जीशान खां, राहुल जोतवानी, कपिल सेवलानी, सैफ खान, संजय हबलानी, कामिल खान, जावेद भाई, राजेश भाग्य, कुणाल खेतानी सभी साथियों ने शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद बलराम ढींगरा एवं आभार ग्वालियर व्यापार मेला के संचालक मेहबूब भाई ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









