बलात्कार के 4 आरोपियों पुलिस ने दबोचा
Mar 23 2020
ग्वालियर। वरिष्ठ अधिकारियों के परिपालन में थाना प्रभारी मोहना पप्पू यादव को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि विगत दिनों आपके थाना क्षेत्र में हुये बलात्कार के आरोपीगणों को करई पाटई रोड पर डीआरडीओ प्लांट के पीछे जंगल के तरफ देखा गया है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी मोहना पप्पू यादव ने मय थाना बल की टीम के साथ मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर 04 बदमाशों को धर दबोचा। चारों बदमाशों से पूछताछ करने पर उन्होने अपने नाम अनस पुत्र एजाज खॉ उम्र 30 साल निवासी डाडा मोहल्ला मोहना ग्वा, सिरनाम पुत्र स्व. रामचरम गुर्जर उम्र 25 वर्ष निवासी बाबा मोहल्ला, गुर्जर मोहल्ला, संजय पुत्र छविराम बधेल उम्र 19 वर्ष निवासी ईमलीपुरा, कल्ली उर्फ धरम सिंह पुत्र बलराम बधेल उम्र 28 वर्ष निवासी ईमलीपुरा बताये।
एक 15 साल की बच्ची अपनी मॉ व नानी के साथ थाना मोहना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपनी गाय देखने नदी तरफ गयी थी वहा मुझे अनष मुसलमान व सिरनाम गुर्जर मिले जिन्होने मुझे वहा स्थित टिपरिया में ले जाकर मेरे हाथ व मॅुह बांधकर मुझे बंधक बनाकर मेंरे साथ दोनों ने बलात्कार किया तथा थोडी देर बाद वहॉ संजय गडरिया, कल्ली गडरिया, व सलीम मुसलमान भी आ गये उन्होने भी मेरे साथ बलात्कार किया। फरियादिया की सूचना के आधार पर बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर अरोपियों की तलाष प्रारंभ कर दी गयी थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









