सड़कें रहीं सूनी, थमे वाहनों के पहिए, दुकानों के शटर हुए डाउन

Mar 22 2020

 ग्वालियर। कोरोना जैसी महामारी से आम जनमानस को सुरक्षित रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जनता क र्यू के दौरान देशवासियों से घर में रहने का आग्रह किया था। प्रधानमंत्री के इस संदेश को लोगों ने समर्थन देते हुए अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा और वाहनों के पहिए थमे रहे जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रशासन और पुलिस को किसी भी तरह की मशक्कत नहीं करनी पड़ रही है।  रविवार को सुबह जो लोग जरूरी काम से घर के बाहर थे वह 7 बजते ही घरों में कैद होना शुरू हो गए। जरूरत की चीजों के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़े, इसके लिए दूध, सब्जी की दुकानें खुली थीं, लेकिन जैसे ही जनता क र्यू का समय 7 बजे शुरू हुआ तो लोगों ने अपनी दुकानों के शटरडाउन कर दिए। आलम यह था कि सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग घरों में कैद होकर देश-दुनिया का हाल टेलीविजन पर देख रहे हैं।                        
रेल कैंटीन से केवल पार्सल सुविधा 
प्लेटफार्म नंबर पर स्थित रेल कैंटीन में यात्रियों के लंच व डिनर बैठकर लेने पर प्रतिबंध आगामी आदेश तक के लिए लगा दिया गया है। रेल कैंटीन मैनेजर दामोदर बघेल ने बताया कि भोजनालय से आगामी आदेश तक केवल पार्सल सुविधा यात्रियों को मिलेगी।
टिकटों की बिक्री रात दस बजे से 
 रेलवे ने बारह बजे से ही ट्रेनों का परिचालन बंद करने के साथ ही जनरल व आरक्षित टिकट की बिक्री बंद करने का निर्णय लिया है। जिससे स्टेशन के दोनों ओर स्थित जनरल टिकट व आरक्षण कार्यालय बंद रहे। केवलएक आरक्षण टिकट विंडों रेल टिकट रिफण्ड करने के लिए खोली गई है। वहीं सामान्य टिकट की बिक्री आज रात दस बजे से जनता क र्यू समाप्त होने के बाद ही शुरु होगी। दिन में वे ही ट्रेनें ग्वालियर पहुंच रही हैं जो कि अपने गंतव्य स्टेशनों से संबंधित शहरों के लिए रवाना की गई थी।  
खिड़कियों से झांकते रहे लोग
आज सुबह से ही जनता क र्यू के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग घरों में कैद हैं। जनता क र्यू का आनंद लोग टीवी से चिपककर ले रहे हैं तो कई लोग घरों की खिड़कियों से झांकते हुए नजर आए।
तीन दिन शहर लॉक 
 जिला प्रशासन द्वारा शहरवासियों से आग्रह किया गया है कि वह इस महामारी से बचने के लिए स्वयं की सुरक्षा करें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने दें। प्रशासन द्वारा तीन दिन का शहर लॉक किया गया है, जिसके चलते कारोबारी अपना कारोबार बंद रखेंगे। चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने सभी कारोबारियों से मंगलवार तक कारोबार बंद रखने की अपील की है, जिला प्रशासन ने भी आग्रह किया है कि शहर लॉक के चलते अपना कारोबार बंद रखें और जरूरत की प्रतिष्ठानें ही खुले रखें जिससे लोगों को परेशान न होना पड़े।