जनता ने सफल किया जनता क र्यू जनता रही घरों में कैंद

Mar 22 2020

ग्वालियर। आखिरकार कोरोना के खिलाफ  जनता को स्वस्थ रखने लगाया गया जनता क र्यू सफल रहा। प्रधानमंत्री की मांग पर लोगों ने खुद आगे बढ़कर जनता क र्यू को सफल बनाया है। रविवार सुबह से शहर की सड़कें खाली रहीं और लोग घरों से निकले ही नहीं। सड़को ट्रैफिक के नाम पर सिर्फ पुलिस की गाडिय़ां ओर प्रशासन की टीमें ही गश्त करती नजर आई। कोरोना को लेकर पुलिस बल लोगो को समझाइश देते भी दिखे। कुल मिलाकर कहा जा सकता है प्रधानमंत्री के आव्हान पर जनता क र्यू सफल रहा है।
लोगों को स्वस्थ रखने और कोरोना से बचाने के लिए लगाए गए जनता क र्यू में अतिरिक्त बल तैनात नहीं था और और हर थाने से दो दो मोबाइल लोगों को समझाइश देने के लिए निकानी गई थी। वहीं एहतियात के तौर पर पुलिस लाइन में पांच सैकड़ा जवानों को रिजर्व बल में रखा गया था। वहीं पुलिस अफसरों के साथ ही महिला जवान मोबाइलों में रह कर आमजन को स्वास्थ के प्रति सचेत रहने के निर्देश देते रहे। वहीं घरों से लोगों के ना निकलने पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने राहत की सांस ली। 
ट्रेन में संक्रमित यात्री नहीं पहुंचें डॉक्टर
झांसी कंट्रोल से सूचना मिली थी कि सदर्न एक्सप्रेस के एसी कोच बी-16 की सीट नंबर पर सफर कर रहा यात्री दिनेश सिंह निवासी इटारसी सफर कर रहा है। ट्रेन के ग्वालियर पहुंचने पर यात्री की जांच करने के लिए कोई डॉक्टर नहीं पहुंचने के कारण उसकी जांच नहीं हो सकी। हालांकि ट्रेन की कोच में पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने यात्री दिनेश सिंह को तलाश किया तो वह अपनी सीट से सामान सहित गायब मिला। दिनेश सिंह निजामुद्दीन से इटारसी की यात्रा कर रहा था।
35 लोगों को अब तक किया क्वारेंटाइन
प्रभारी कलेक्टर शिवम वर्मा से मिली जानकारी के अनुसार मिले आंकडों के मुताबिक शहर में अभी तक 35 लोगों को क्वारेंटाइनकिया गया है। इनमें से दर्जन भर लोग चौदह दिनों की क्वारेंटाइन अवधि पूरी कर पूर्णत: स्वस्थ हैं।                              
जेएएच में जारी रही केवल इमरजेंसी सेवाएं
रविवार को जनता क र्यू के दौरान अंचल के सबसे बड़े अस्पताल जेएएच में रविवार होने के कारण ओपीडी संचालित नहीं हुई वहीं केवल आपातकालीन सेवाएं सभी वार्डों में जारी रही। जनता क र्यू के दौरान जेएएचमें सभी वार्डों में एसआर व जूनियर डॉक्टरों के साथ ही पैरामेडिकल स्टॉफ तैनात रहा। हालांकि इमरजेंसी सेवा के दौरान कैज्युलिटी में महज आधा दर्जन मरीज ही इलाज के लिए पहुंचे थे।
जनता क र्यू में पकड़ी मरीजों की नब्ज
वहीं जनता क र्यू के दौरान आज मुरार जिला अस्पताल व सिविल अस्पताल हजीरा में नियमित तौर पर जनरल ओपीडी संचालित की गई। हालांकि जनता क र्यू के चलते केवल आधा सैकड़ा मरीज ही उपचार लेने ओपीडी पहुंचे थे। सनद रहे कि सामान्य दिनों में इन दोनों ही अस्पतालों में एक हजार से अधिक मरीज उपचार लेने ओपीडी में पहुंचते हैं।
हर थाने से दो मोबाइल
लोगों को स्वस्थ रखने और कोरोना से बचाने के लिए लगाए गए जनता क र्यू में अतिरिक्त बल तैनात नहीं था और और हर थाने से दो-दो मोबाइल लोगों को समझाइश देने के लिए निकानी गई थी। वहीं एहतियात के तौर पर पुलिस लाइन में पांच सैकड़ा जवानों को रिजर्व बल में रखा गया था। वहीं पुलिस अफसरों के साथ ही महिला जवान मोबाइलों में रह कर आमजन को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के निर्देश देते रहे। वहीं घरों से लोगों के ना निकलने पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने राहत की सांस ली।