पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने कोरोना वायरस के संबंध में बैठक ली
Mar 21 2020
ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ग्वालियर सभागार में पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की कोरोना वायरस के संबंध में आम लोगों को जागरूक करने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन, जिला पंचायत सीईओ शिवम वर्मा, एडीएम किशोर कान्याल, एडीएम अनूप सिंह, एएसपी पंकज पाण्डेय, सत्येन्द्र सिंह तोमर, श्रीमती सुमन गुर्जर, सुरेन्द्र गौर सहित समस्त सीएसपी तथा एसडीएमगण एवं आरटीओ ग्वालियर उपस्थित थे। बैठक में एसपी ग्वालियर ने कहा कि जनता क र्यू आप लोगों की सुरक्षा के लिये है न कि किसी को परेशान करने के लिये, उन्होने ेकहा कि जब तक जरूरी न हो घर से बाहर न आयें और न ही अपने परिजनों को आने दें क्योंकि कुछ घण्टे घर में रहकर हम खुद और अपने परिजनों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा सकते हैं।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीमें बनाकर सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने की पहल की है। इसके लिये सीएसपी और एसडीएम संयुक्त रूप से भ्रमण करेंगे तथा थाना प्रभारी और तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ आवश्यकता न होने पर घर पर ही रहने की अपील करेंगे। एसपी ग्वालियर ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने में पुलिस को जागरूकता अभियान का हिस्सा बनकर अहम भूमिका निभानी पड़ेगी। उन्होने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता संबंधी बैनर लगाये जावें साथ ही लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों से एक स्थान पर एकत्रित न होने की अपील भी की जावे। क्योंकि कोरोना वायरस से सावधानी ही बचाव हैं। ग्वालियर जिले में धारा 144 प्रभावी है इसके तहत शराब के अहाते, समस्त मॉल्स को 31 मार्च 2020 तक बंद कर दिया गया है मॉल्स में केवल अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम से संबंधित सामग्री की दुकाने उपयुक्त व्यवस्था का पालन कर ही संचालित हो सकेगी। यात्री बसों के संचालक कोरोना वायरस संक्रमण के उपाय का प्रचार प्रसार करेंगे तथा बसों को सेनेटाइज करंगे एवं बसों में एक लाईन में एक सवारी को बैठाकर एक मीटर की दूरी काडिस्टेंस मेंटेन करेंगे। लोवर लोडिंग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगी। यात्री वाहनों की पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा चैकिंग की जाएगी। किसी भी प्रकार के समारोह प्रतिबंधित रहेंगे आवश्यक होने पर एसडीएम से पूर्व में ही अनुमति प्राप्त की जावेगी। जिले में संचालित रेस्टोरेंट में भी एक साथ लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। रेस्टोरेंट संचालक को भी एडवाइजरी के अनुसार आगंतुकों के मध्य एक मीटर की दूरी का फासला रखना आवश्यक है। शासकीय अथवा निजी क्षेत्र के समस्त संस्थानों में जहां लोगों का आवागमन अधिक रहता है, ऐसे स्थानों पर नियमित रूप से साफ-सफाई एवं माइक लगाकर कोरोना वायरस से संक्रमण एवं उससे उपाय आदि के संबंध मे ंप्रचार-प्रसार करायेंगे तथा ज्यादा भीड़-भाड़ एक स्थान पर एकत्रित न हो सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई आगामी आदेश तक प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासन ने मंदिर/मस्जिद व गुरूद्वारा के आयोजकों से अपील की है कि वह किसी भी स्थिति में अधिक लोगों को धार्मिक स्थलों पर एकत्रित न होने दें। पुलिस व प्रशासन द्वारा जमाखोरों पर भी लगाम कसने की तैयारी करली है इसके लिये कोल्डस्टोरोज व गोदामों की चैकिंग की जाएगी।
पुलिस व प्रशासन लोगों से अपील करता है कि लोग इसे सहजन ले और जितना हो सके अकेले में समय बिताए। आपकी लापरवाही और मजाक आप पर, आपके अपनों पर बहुत भारी न पड़ जाए।
एसपी निकले शहर में, कराये मॉल, होटल, पार्क बंद
प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद ग्वालियर में एहतियातन सभी सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। शॉपिंग मॉल को बंद करा दिया गया है, स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों पर निगरानी रखी जा रही है। शनिवार सुबह से ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी एकजुट होकर शॉपिंग मॉल्स, होटल, पार्क आदि स्थानों पर पहुचकर लोगों को समझाइश दे रहे हैं। साथ ही जिले में धारा 144 जारी है, जिसका साफ तौर पर असर दिखाई दे रहा है। शहर के शॉपिंग मॉल्स बंद कर दिए गए हैं। खुद पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन और प्रशासनिक अधिकारियों ने शॉपिंग मॉल में जाकर लोगों को हिदायत दी और सावधानी बरतने के निर्देश दिए। फूल बाग स्थित दीनदयाल मॉल में एसपी नवनीत भसीन और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे, जहां उन्होंने उपस्थितजन को घर जाने की सलाह दी। हालांकि एहतियातन मॉल को बंद करा दिया गया है। वहीं लोग भी सतर्कता बरत रहे हैं। घर से निकलने वाले लोग मास्क और सेनिटाइजर से लैस होकर अपने रोजमर्रा के काम निपटा रहे हैं। बहरहाल सतर्कता ही सुरक्षा है इस बात को शहरवासी भली-भांति जानते हैं और इसी के चलते प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों पर अमल कर रहे हैं।
वहीं लोहिया बाजार व्यापार समिति ने लोहिया बाजार के दुकानदारों के पास जाकर दो दिन बंद करने की अपील की है। दुकानदारों ने भी स्वेच्छा से दो दिन बंद करने के लिये हां कर दी है।
परिवहन विभाग ने दी समझाइश
कोरोना वायरस के चलते बाहर से आने वाली बसों पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिसके चलते आज सुबह परिवहन विभाग की एआरटीओ रिंकू शर्मा बस स्टैण्ड पर कार्रवाई करने पहुंची। लोगों को समझाइश देने के लिए परिवहन विभाग द्वारा दो टीमों का गठन किया गया है और सुबह से ही दोनों टीमों ने अलग-अलग बस स्टैण्ड पर यात्रियों के साथ ही वहां पर आने जाने वालों को समझाइश दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









