आज सारा शहर कोरोना वायरस पर करेगा एक साथ वार
Mar 21 2020
ग्वालियर। पहली बार ऐसा हो रहा है, जब लोग स्वेच्छा से अपनी सुरक्षा के लिए आज रविवार को घरों में कैद रहकर शहर में क र्यू जैसे हालात उत्पन्न कर देंगे। मानना यह है कि जब लोग घर से बाहर ही नहीं निकलेंगे तो कोरोना वायरस का असर काफी कम हो जाएगा। भले ही इस जनता क र्यू का तानाबाना सरकार द्वारा बुना गया हो, लेकिन इसे सभी का भरपूर समर्थन मिल रहा है। कोरोना से जंग के चलते यह बेहद जरूरी था।
कोरोना वायरस से बचने के लिये अधिकारियों की अपील
कोरोना वायरस को एक दूसरे के संपर्क में आने से रोका जा सकता है और जनता क र्यू के माध्यम से इस चेन को तोड़ा जा सकता है। यह जनता को स्पस्थ रखने के लिए है, जो जनता की इच्छा से किया जा रहा है। सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता क र्यू लगाने के पीछे का कारण यह है कि कोरोना का वायरस 10 से 12 घंटे तक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति पर असर करता है। जनता क र्यू के दौरान हर व्यक्ति कई घंटें तक एक दूसरे से दूर रहेगा और इससे इस वायरस पर रोक लग सकेगी और जनता सुरक्षित रहेगी। इसे सफल बनाने के लिए शहरवासी भी एक दूसरे को जागरूक कर रहे है।
एमबी ओझा, संभागायुक्त
कोरोना वायरस एक दूसरे से फैलता है, इसलिए जनता क र्यू का स मान करें और अपील है कि इसको रोकने के लिए तय समय पर जनता क र्यू का पालन करें, जिससे कई देशों में महामारी का रूप ले चुकी इस बीमारी को रोका जा सके। यह कोरोना वायरस का तृतीय स्टेज है और इस पर जनता क र्यू के माध्यम से रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जिस व्यक्ति को इससे संक्रमित होने की संभावना लगती है वह खुद को आइसोलेट करे, जिससे उसके संपर्क में आने से अन्य को बचाया जा सके। जो भी व्यक्ति इसको छिपाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
राजाबाबू सिंह, एडीजी
कोरोना को हराने के लिए शहरवासी एकजुट हैं और अपनी मर्जी से रविवार को जनता क र्यू को अपना समर्थन दे रहे हैं। प्रशासन की टीम लगातार जनता क र्यू के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। विश्वव्यापी महामारी कोरोना की चपेट में आने से कोहराम मचा हुआ कई देशों के बाद यह भारत में अपना असर ना फैलाए, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर जनता क र्यू की पहल की गई है और इसे अपार समर्थन मिल रहा है और प्रशासन के साथ ही सामाजिक लोग सोशल मीडिया पर लोगों को जागरूक कर रहे हंै। इसके साथ ही प्रशासनिक अफसर भी लोगों को जागरूक कर इस सार्थक अभियान में जुडऩे के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जनता की सुरक्षा के लिए अनाधिकृत संस्थानों को बंद करने के आदेश दिए गए है, जबकि आवश्यक सेवाओं को यथावत रखा गया है।
शिवम वर्मा, प्रभारी कलेक्टर
जनता क र्यू आपकी सुरक्षा के लिए है ना कि आपको परेशान करने के लिए, जब तक जरूरी ना हो आप ना तो बाहर आएं और ना ही अपने परिजनों को घर के बाहर आने दें, क्योंकि कुछ घंटे घर में रह कर हम खुद को और अपने परिजनोंं को इस संक्रमण से बचा सकते हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए सीएसपी, एसडीओपी और थाना प्रभारियों की तीस टीमें लोगों को जागरूक करने के लिए अलग-अलग इलाकों में समझाइश दे रही हैं। साथ ही वाहनों पर लाउडस्पीकर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जिससे लोग इसकी चपेट में आने से बच सकें। इस दौरान लोगों से अपील है कि वे ऐसे कार्यक्रम ना करें, जिसमें ज्यादा सं या में लोग एकत्रित होते हंै।
नवनीत भसीन, एसपी
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









