पूर्व पार्षद के प्रयासों से फिर मिलने लगा पानी
Mar 20 2020
ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक एक में स्थित रामाजी का पुरा में बनी पानी की टंकी से क्षेत्र में होने वाले जल प्रदाय को निगम प्रशासन द्वारा क्षेत्र के उपभोक्ताओं द्वारा जल राजस्व जमा न करने के कारण बंद कर दिया गया था द्य जिसके कारण क्षेत्र की जनता पिछले दो-तीन दिनों से बूंद बूंद पानी के लिए भी परेशान हो गई थी। आम जनता की समस्या को देखते हुए क्षेत्र के पूर्व पार्षद जगत सिंह कौरव ने रामा जी का पूरा में एडीबी के द्वारा बनाई गई पानी की टंकी एवं गठित जन जल प्रदाय एवं संधारण समिति के सदस्यों के साथ चर्चा कर समिति के द्वारा निगम प्रशासन को 4 लाख का चेक जल राजस्व के रूप में दिलवाया। जिसके चलते निगम प्रशासन द्वारा उक्त टंकी से पुन: क्षेत्र में जल प्रदाय प्रारंभ कर दिया गया है । टंकी से जल प्रदाय प्रारंभ होने से अब क्षेत्र के लगभग 1000 से अधिक जल कनेक्शनों के माध्यम से आम जनता को पीने का पानी उपलब्ध हो सकेगा। समिति द्वारा जल राजस्व का चेक नगर निगम के कार्यपालन यंत्री पीएचई अनमोल कोचर को प्रदान किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद जगत सिंह कौरव समिति के अध्यक्ष कल्लू खान, समिति की सचिव श्रीमती विमला मिश्रा, कोषाध्यक्ष सुरेश झा एवं नगर निगम के पीएचई विभाग के अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, निरंजन सिंह तोमर सहित अन्य अधिकारी एवं क्षेत्रीय नागरिक गण उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









