अपर आयुक्त कार्यालय पर नहीं दिख रहा कोरोना का असर

Mar 20 2020

ग्वालियर। एक ओर जहां पूरे देश में कोरोना वायरस को लेकर लोग भीड़-भाड़ से बचने और वायरस से बचाव के उपाय तलाश रहे हैं।  इसको लेकर केन्द्र और प्रदेश सरकार ने भी एडवाइजरी जारी कर भीड़-भाड़ को रोकने के निर्देश जारी किए हैं वहीं दूसरी ओर अपर आयुक्त यानी संभागीय एडिशनल कमिश्नर कार्यालय और उसके न्यायालय पर कोरोना वायरस का कोई असर नहीं। मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की एडवाइजरी के साथ हाईकोर्ट के आदेशों और निर्देशों को धता बताते हुए यहां सुनवाई चल रही है। सुनवाई के लिए 180 केस पंजीकृत हैं। जिनकी सुनवाई की जा रही है। सुनवाई को लेकर संभागीय एडिश्नल कमिश्नर कार्यालय पर चार- पांच सौ लोगों की भीड़ जमा है। यहां डिविजनल एडिशनल कमिश्नर सपना निगम कर रही हैं मामलों की सुनवाई कर रहीं हैं। यहां कोरोना वायरस से निबटने के कोई इंतजाम नहीं हैं।