यातायात पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान

Mar 20 2020

ग्वालियर। पूरे देश में लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए विभिन्न जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं। शहर में भी कोरोना बायरस से बचाव के लिए युद्ध स्तर पर पुलिस और प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाकर लोगों को भीड़ से दूर रहने और कोरोना वायरस से बचाव के लिए समझाइश दी जा रही है।
इसी कड़ी में शुक्रवार को महाराज बाड़े पर यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर कोरोना वायरस से बचाव के लिए उपाय बताए और समझाइश दी। टे्रफिक डीएसपी नरेश अन्नौटिया के नेतृत्व में महाराज बाड़े पर बड़ी सं या में यातायात पुलिस बल ने ऑटो और टेपो चालकों को रोक- रोककर ना सिर्फ कोरोना वायरस के प्रति जागरुक किया बल्कि उन्हें समझाइश दी कि अपने वाहनों की साफ-सफाई का ध्यान रखें और भीड़- भाड़ एकत्रित ना करें हो सके तो भीड़- भाड़ कम हो। सवारियों को भी कोरोना वायरस के प्रति जागरुक करें और स्वयं भी इससे बचें जिससे शहर में कोरोना वायरस का असर ना हो। बाहर से आने वाले यात्रियों पर भी रखें ध्यान और अगर कोई व्यक्ति किसी प्रकार की बीमारी से ग्रसित नजर आता है तो उसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दें जिससे उसका उपचार कराया जा सके। यातायात पुलिस की इस पहल की ऑटो और टेपो चालकों ने सराहना की। श्री अन्नौटिया ने कहा कि इस बीमारी से बचने के लिए हमें स्वयं बचाव करना होगा और सभी के सहयोग से ही इसका बचाव होगा।