जेल कर्मचारियों का इंफ्रारेड थर्मो से हो रहा चेकअप

Mar 20 2020

 ग्वालियर। केंद्रीय कारागार ग्वालियर में कोरोना वायरस के बढ़ते  प्रभाव को देखते हुए जेल अधीक्षक  मनोज कुमार साहू द्वारा  21  से 31 मार्च तक के लिए बंदियों की मिलाई पर रोक लगा दी गई है जिसके तहत केंद्रीय जेल ग्वालियर एवं सर्किल की जेल दतिया, मुरैना, भिंड, सबजेल विजयपुर, अंबाह , जोरा,  सबलगढ़, मेहगांव, लहार, गोहद, डबरा , सेवड़ा की जेलों में भी मिलाई बंद रहेगी कोरोना वायरस का प्रभाव सभी राज्यों में देखा जा रहा है ऐसी स्थिति में किसी भी मुलाकात इसे  कोरोना वायरस या संक्रमण के आने की संभावना से नकारा नहीं जा सकता  जिससे महामारी की स्थिति निर्मित हो सकती है। वहीं  जेल प्रशासन द्वारा जेल में कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों को इंफ्रारेड थर्मो मशीन से कोरोना का चेकअप भी कराया जा रहा है।