शहर के प्रमुख बाजारों में भीड़ कम करने, प्रशासन के अधिकारी निकले सड़कों पर
Mar 20 2020
ग्वालियर। शुक्रवार को शहर में मु य बाजारों से लेकर प्रमुख चौराहों पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों का अलग ही रूप देखने को मिला। भीड़भाड़ वाले बाजारों में अपने नाती-पोतों की उंगली थामे घूम रहे बुजुर्गोंं के पुलिस जवानों की टीमों ने हाथ जोड़कर निवेदन किया है कि वह कोरोना संक्रमण से बचने के लिए घर से नहीं निकलें।
शहर की चौकसी करने के लिए जिला कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा गठित की गई आधा दर्जन टीमों ने बिना कारण भीड़भाड़ वाले इलाकों में बिना काम के घूम रहे लोगों को समझाइश देकर उन्हें घर से निकलने की सलाह दी।
कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए शहरवासियों को भी आगे आना होगा, जिसके लिए शुक्रवार की सुबह से ही पुलिस कप्तान नवनीत भसीन सहित नगरनिगम अधिकारियों के साथ ही राजस्व अधिकारियों ने संबंधित इलाकों के एसडीएम व तहसीलदारों के साथ शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाके महाराज बाड़ा, फूलबाग चौराहा, ठाटीपुर स्थित चौहान प्याऊ, हजीरा चौराहा, किलागेट, शिंदे की छावनी, मुरार पुराना बस स्टैण्ड चौराहें आदि इलाकों में भ्रमण कर यहां से गुजर रहे लोगों को कोरोना के बचाव के टिप्स दिए वहीं बिना कारण घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह लोगों को दी।
जेयू में तफरीह करने पर रोक
जीवाजी विवि में हर रोज सैकड़ों लोग अपनी सेहत बनाने के लिए तफरीह करने के लिए पहुंचते हैं। सुबह 5 बजे से लोग पहुंचना शुरू हो जाते हैं और शाम को भी लोग घूमते नजर आते हैं। जीवाजी विवि की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने तफरीह करने वालों पर रोक लगा दी है। जीवाजी विवि के जनस पर्क अधिकारी केशव सिंह गुर्जर ने बताया कि आगामी आदेश तक वॉक करने वालों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जिसके चलते शुक्रवार को विश्वविद्यालय के दोनों गेट बंद हैं और सुरक्षाकर्मी यहां आने वाले लोगों को रोक रहे हैं।
सामूहिक स्थानों को कराया सेनेटाइज
आज महाराज बाड़ा समेत शहर के कई सामूहिक स्थानों को सेनिटाइज कराया। राहगीरों के सेनिटाइजर से हाथ भी धुलवाए। कोरोना वायरस के प्रति जागरुक किया। सावधानी बरतने की अपील भी की। कोरोना वायरस से बचाव के लिए अब सेनिटाइजेशन शुरू कर दिया गया है। सुबह के समय प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों ने ननि कर्मचारियों के साथ सेनेटाइज कराने की कवायद शुरू कर दी है। कई बाड़ा समेत अन्य चौराहा और तमाम स्थानों पर कीटनाशक छिड़काव कराया। बैंकों, अस्पतालों, थाने व अन्य सामूहिक स्थानों पर जाकर सेनिटाइजर से लोगों के हाथ धुलवाए। चौराहों पर टेबल लगाकर सेनिटाइजर रखे व हाथ धोने के लिए प्रेरित किया।
जीवाजी विवि की सभी परीक्षाएं स्थगित
कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते जीवाजी विश्वविद्यालय ने सभी परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। राज्य शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा समस्त शासकीय, निजी विश्वविद्यालय के कुलपतियों और स्वशासी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है। उधर कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के परिपालन में आगामी आदेश तक केआरजी कॉलेज की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं हैं। उत जानकारी केआरजी कॉलेज के परीक्षा नियंत्रण आरके उपाध्याय ने दी है।
पेट्रोल पंप पर भीड़, लोग फुल करा रहे टंकी
कोरोना वायरस का असर लोगों में दिखाई दे रहा है। शहर के सभी पेट्रोल पंप पर भी पहले से अधिक वाहन चालकों को टंकी फुल कराते देखे गए। इधर लोग ज्यादा मात्रा में सब्जियां खरीदकर खाद्य सामग्री का स्टॉक कर रहे हैं। समूचे विश्व पर इन दिनों कोरोना का खौफ हावी है और ग्वालियर में भी अब लोगों मेंकोरोना का भय समाने लगा है। कोरोना को लेकर हो रहे इतने हो-हल्ला के बाद लोग सतर्क हुए हैं और कोरोना से बचने के जतन करते हुए भी नजर आ रहे हैं। कोरोना को लेकर अफवाहों का बाजार भी पूरी तरह से गर्म है । आज सुबह लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी में एक साथ लोगों की भीड बढ़ गई। लोग ज्यादा मात्रा में सब्जियां खरीद कर खाद्य सामग्री का स्टॉक करते नजर आए।
पुलिस ने बांटे सेनेटाइजर, मास्क
कोरोना वायरस से पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए पुलिस कप्तान ने पहल की है और आरआई को आदेशित किया है कि पुलिसकर्मियों को मास्क और सेनेटाइजर बांटे जाएं। शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन में रक्षित निरीक्षक अरविंद दांगी ने सेनेटाइजर और मास्कों का वितरण किया।
ऑटो चालकों को दी समझाइश
ट्रैफिक डीएसपी नरेश अन्नोटिया ने आज महाराज बाड़े पर यात्री वाहन चालकों को समझाइश दी कि बाहर से कोई व्यक्ति उनके वाहन में सवार होता है इसकी सूचना तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष व हेल्पलाइन नंबर पर दें। इस दौरान कोरोना वायरस से बचाव करने के लिए कहा।
अफवाहों पर न दें ध्यान
जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, एडीएम किशोर कान्याल, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर ऐसी किसी भी चीज को पोस्ट न करें जिसका प्रभाव जनमानस पर पड़े।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









