तितली गेम खेल रही सटोरियों की गैंग पकड़ी
Mar 19 2020
ग्वालियर। शहर में नंबर गेम पर रोक लगाने के बाद शुरू हुए तितली गेम रोकने की कवायद क्राइम ब्रांच ने शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच ने माधौगंज थाना क्षेत्र के बापू दण्डी की गोठ में कार्रवाई कर 45 सटोरियोंं को पकड़ा है और उनसे 84 हजार 290 रुपए बरामद किए हंै। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सटोरियों ने बताया कि तितली गेम पहले नहीं चलता था और क्राइम ब्रांच व थाना पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई के बाद पुलिस से बचने के लिए तितली गेम शुरू किया है।
थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच दामोदर गुप्ता ने बताया कि पुलिस कप्तान को लंबे समय से कई क्षेत्रों में तितली गेम की सूचना मिल रही थी, जिस पर क्राइम ब्रांच को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। निर्देश मिलते ही क्राइम ब्रांच को सूचना की तस्दीक के लिए लगाया तो पता चला कि बापू दण्डी की गोठ में तितली गेम बड़े स्तर पर चल रहा है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच ने दबिश दी और मौके से 45 लोगों को पकड़ा, जबकि सट्टा खिला रहे सटोरिया राजू राठौर व चेता मौका पाकर वहां से भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए सटोरियों से क्राइम ब्रांच को 84 हजार 290 रुपए मिले हैं। जिन्हें जब्त कर आरोपियों के खिलाफ सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सटोरियों को पकडऩे के लिए क्राइम ब्रांच की तीन टीमें बनाई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर सट्टा खेल रहे 45 सटोरियों को पकड़ा है। पकड़े गए सटोरियों को लाने के लिए क्राइम ब्रांच पुलिस लाइन से बंदियों को लाने वाली बस मंगानी पड़ी, तब कहीं सटोरिए कंट्रोल रूम पहुंचे।
इनकी रही सराहनीय भूमिका-सटोरियों को पकडऩे में एसआई मनोज परमार, प्रधान आरक्षक राजीव सोलंकी, आरक्षक राजेश तोमर, भगवती सोलंकी, आकाश तोमर, अजय शर्मा, अनिल मौर्य की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









