निगम आयुक्त संदीप माकिन का तबादला, हर्ष दीक्षित नए आयुक्त

Mar 19 2020

ग्वालियर। मप्र शासन ,सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को ग्वालियर के ननि आयुक्त संदीप माकिन के तबादले के आदेश जारी किये हैं। उन्हें स्थानांतरण कर भोपाल गैस त्रासदी, राहत और पुनर्वास भोपाल के पद पर किया गया है। उनके स्थान पर हर्ष दीक्षित अपर कलेक्टर जबलपुर को आयुक्त नगर निगम के पद पर किया गया है।  उनके पदभार ग्रहण करने तक आयुक्त का प्रभार अनूप सिंह अपर कलेक्टर को सौंपा गया है। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।