फूलबाग पर कांग्रेस का धरना जारी
Mar 19 2020
ग्वालियर। बैंगलुरु से कांगे्रस विधायकों की वापसी के लिए कांग्रेस द्वारा दिया जा रहा धरना गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना का नेतृत्व कर रहे भिंड संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे देवाशीष का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती धरना चलता रहेगा। प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के कारण अब कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपने-अपने स्तर पर सत्तासीन होने के लिए हर रोज नए पैंतरे अपना रही हैं। धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार से मप्र में भाजपा सत्ता हथियाने का कार्य कर रही है वह लोकतंत्र की हत्या है और बेंगलोर में कांग्रेस विधायको से मिलने पहुचें पूर्व मु यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश के मंत्री उमंग सिंघार, सज्जन सिंह वर्मा, लाखन सिंह यादव, जीतू पटवारी, कंातीलाल भूरिया,कुणाल चौधरी, अशोक सिंह, तरूण भानोत, सचिन यादव आदि नेतंाओ को गिर तार करके कर्नाटक सरकार एवं भाजपा का चेहरा उजागर हो गया है, कि भाजपा तानाशाही करके सत्ता हथियाना चाहती है, कांग्रेस विधायको को बंदी बनाकर भाजपा ने जनमत का अपमान किया है, जिसे बर्दाश्त नही किया जायेगा, मप्र में कंाग्रेस बहुमत में थी, बहुमत में रहेगी। जब तक बैंगलोर में बागी विधायको से कांग्रेस नेतांओ को मिलने नही दिया जाएगा, जब तक कंाग्रेसजन धरने पर बैठे रहेंगे। धरने पर बैठने वालो में भिंड लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी देवाशीश जरारिया, नागरिक सहकारी बैंक के प्रशासक वासुदेव शर्मा, यदुनाथ सिंह तोमर, सरमन राय, सेवादल अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह गुर्जर, जयराज चौहान, गोवर्धन सिंह भदोरिया, रमेश लोधी, संजीव दीक्षित, तरूण यादव, अतुल पवार, पुनीत द्विवेदी, गोपाल प्रजापति आदि स मलित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









