कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों को बचाव के उपाय बताये
Mar 19 2020
ग्वालियर। समाज को जागरूक करने के लिये राष्ट्रीय सेवा योजना की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है जिसके लिए विश्व में महामारी के रूप में घातक बन चुका नोवल कोरोना वायरस भारत में भी धीरे-धीरे पैर पसारता जा रहा है जिसके लिए जागरूकता ही एक अहम कदम है। कोरोना वायरस की जंग में भारत वर्ष सफलतापूर्वक जागरूकता कार्य करके बचा हुआ है। इससे बचाव का तरीका यही है कि जागरूक रहें व संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें। जिसके लिए माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में फूुलबाग चौराहे पर नुक्कड नाटक की प्रस्तुति की गई। छात्र/छात्राओं ने नुक्कड नाटक में कोरोना वायरस से बचने के कई सदस्य साथियों की सार्थकता को बताते हुये कोरोना से बचने के लिए उपाय नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किये गये जिसमें कोरोना रूपी राक्षस हमला नहीं कर सकता और हमारा जीवन सुरक्षित है। विश्व में महामारी बन चुका कोरोना वायरस से सभी देश चिंतित है। भारत में कोरोना वायरस एक सबसे बड़ी चुनौती है जिसे हमें जागरूकता के द्वारा हराना है। माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नोवल कोरोना से बचाव के लिये जागरूकता अभियान चलाया गया।
यह संक्रमण ठंड के समय होता है, परन्तु मौसम के परिवर्तन के कारण भारतवर्ष में गर्मी के कारण इस बीमारी से बचाव हो सकता है। हम जितनी भी बार खांसे या जुकाम हो, टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें जिससे दूसरे व्यक्ति संक्रमित होने से बच सके। सावधानी उतनी बरतें जितनी बार हम हो सके अपन हाथों को साबुन व पानी से धोंये। नाक, कान, आंख को हाथ लगाने से बचे क्योंकि नाक, कान, आंख को यदि बिना हाथ धोये छूयेंगे तो यह संक्रमण लग सकता है।
खांसी जुकाम से डरने की आवश्यकता नहीं है, परन्तु सावधानियां अवश्य बरतें क्योंकि कहीं यह कोरोना तो नहीं है ? इसके बचाव के लिये हमें अपने आस-पास का वातावरण स्वच्छ रखना होगा जिससे इस महामारी से बचा जा सकता है। महाविद्यालयीन परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी इस संक्रमण से बच सके जिसके लिए सेनेटाइजेशन के द्वारा उनके हाथ धुलाकर संक्रमण से बचाने का कार्य किया गया।
इस कार्यक्रम में स्वयंसेवक संजय यादव, नैना गर्ग, रवि धाकड़, वैष्णवी, प्रियंका किरार, करण बरूआ, अंकुर चौरसिया, यश किरार, अंकुश अरोरा, तरूण रोहिरा, अनिरूद्ध शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









