युद्व स्तर पर चल रहा जेल में मास्क बनाने का कार्य

Mar 19 2020

ग्वालियर। देश में कोरोना की बजह से फैल रही महामारी को लेकर जेल प्रशासन द्वारा कड़े कदमों को उठाते हुये कैदियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए पु ता इंतजाम किये जा रहे है। यह जानकारी जेल अधीक्षक  मनोज कुमार साहू ने दी।
जेल अधीक्षक श्री साहू ने बताया कि देश में कोरोना की महामारी को देखते हुये न्यायालय द्वारा कैदियों की सभी कोर्ट पेशियों को न्यायालय के अग्रिम आदेश तक बंद कर दी गई है और कैदियों की सुरक्षा को देखते हुए जेल में मास्क बनाने का काम बंदियों द्वारा युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। यह मास्क जेल के सभी कर्मचारी एवं जेल बंदियों को दिये जा रहे है। मास्क की जेल पूर्ति होने के बाद जिले के सभी शासकीय विभागों जहां से स्वीकृति मिलेगीं उन विभागों को भी मास्क सप्लाई किये जायेगें। 
जेल में बनाया गया आइसोलेसन बार्ड
जेल में अंदर आने वाले कैदी चाहे वह नई आमद या पैरोल से लौटने बाले कैदियों को आईसोलेशन बार्ड में सात दिनों तक रखा जायेगा। जिससे केरोना बीमारी से जेल के अंदर रह रहे कैदियों को बचाया जा सके।