मंत्री इमरती देवी के बंगले में आग लगी
Mar 18 2020
ग्वालियर। मध्यप्रदेश में सियासत को लेकर चल रही रस्साकसी के बीच ग्वालियर में सिंधिया के साथ जाने वाली केबीनेट मंत्री इमरती देवी के बंगले में अचानक आग लग गई बताया जाता है यह अग्निकांड बिजली के शार्ट सर्किट से हुआ है । फायर कर्मियों ने तुरंत कार्यवाही कर आग बडऩे से पहले ही उसपर काबू पा लिया।
ग्वालियर के झांसी रोड पर स्थित है मंत्री इमारती देवी का सरकारी बंगला इस सरकारी बंगले में आग लगने की खबर से सनसनी फैल गई। आग का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। बंगले में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने आनन फानन फायर ब्रिगेड को खबर दी फायर कर्मियों ने आकर फायर ब्रिगेड के टैंकर वाहन से पानी फेककर आग पर काबू किया।
गौरतलब है कि सिंधिया के समर्थन में बागी घोषित की गई मध्य प्रदेश सरकार की मंत्री इमरती देवी इन दिनों बेंगलुरु में है और उनका झांसी रोड स्थित बंगला नंबर 44 ए खाली पड़ा हुआ है। वहां सिर्फ एक सुरक्षा गार्ड और कुछ कर्मचारी मौजूद है जो बंगले की देखरेख करते है।
आगजनी की इस घटना में बंगले के भीतर कोई नुकसान नहीं पहुंचा जबकि बाहरी भाग में बने वेटिंग रूम और टीन शेड के आसपास जो लकड़ी और प्लास्टिक का सामान रखा था वह जलकर खाक हो गया है। यदि तुरंत आग बुझाई नही जाती तो वह विकराल रूप ले सकती थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









