पहले कराया हैंडवॉश, फिर की रजिस्ट्री
Mar 18 2020
ग्वालियर। कोरोना वायरस के देश में तेजी से फैल रहे संक्रमण को देखते हुए बुधवार को सिटी सेंटर स्थित रजिस्ट्री कराने पहुंचे के्रता व विक्रेताओं के पहले सेनेटाइजर से हाथ धुलवाने के बाद ही रजिस्ट्री के लिए उपयोग किए जाने वाले बायोमेट्रिक सिस्टम के साथ ही लेजर पेन का उपयोग करने दिया गया। यह व्यवस्था आईजी रजिस्ट्रार से मंगलवार को मिले आदेश के बाद बुधवार से शुरु की गई है। ग्वालियर रजिस्ट्रार कार्यालय में रोजाना सैकड़ों के्रता व विक्रेता संपत्तियों की रजिस्ट्री कराने पहुंचते हैं, जिसे देखते हुए कोरोना से बचाव के लिए रजिस्ट्रार कार्यालय ने पूरी तरह से कमर कस ली है। कोरोना से बचाव के लिए रजिस्ट्रार कार्यालय में लगी सभी डिवाइसों को मंगलवार को ही सेनेटाइज कर दिया गया था। बल्कि कार्य करने के दौरान बुधवार से नियमित दो बार सभी उपयोग किए जाने वाले उपकरणों को दिन में तीन बार सेनेटाइज कर लोगों का संक्रमण से बचाव किया जाएगा।
आईजी पंजीयन से मिले आदेश में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि पंजीयन कार्यालयों में अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तरह से कोरोना वायरस के संक्रमण के लिए सावधानी बरतें। साथ ही जिन पक्षकारों के स्लॉट बुक हुए हैं वे स्लॉट के अनुसार ही दस्तावेज लेकर सब रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री संपादन के लिए पहुंचे और साथ में अपने साथ अनावश्यक परिजनों को लेकर नहीं पहुंचे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









