50 रुपए का हुआ प्लेटफार्म टिकट
Mar 18 2020
ग्वालियर। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने एनसीआर मण्डल के जीएम से मिले निर्देश के बाद बुधवार से स्टेशन की व्यवस्थाओं में सुबह से बदलाव देखने को मिला। यात्रा टिकट व प्लेटफार्म टिकट देखने के बाद प्लेटफॅार्म के अंदर जाने दिया जा रहा है। साथ ही उद्घोषणा कर स्टेशन पर बेवजह नहीं पहुंचने की अपील की जा रही है। स्टेशन पर यात्रियों की सं या लगातार घटती दिख रही है। लोग बेवजह प्लेटफार्म व स्टेशन परिसर में नहीं पहुंचें इसके लिए स्टेशन पहुंचने वाले लोगों को रेलवे एनाउंसमेंट कर जागरुक कर रहा है। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ कम करने प्लेटफार्म टिकट की कीमत 50 रुपए हो सकती है।
रेलवे ने यात्रियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्लेटफार्म के सभी प्रवेशद्वारों पर टिकट संग्राहकों के साथ आरपीएफ के जवानों की तैनाती कर दी गई है। प्लेटफार्म पर केवल शहर से बाहर जाने वाले यात्रियों व प्लेटफार्म टिकट धारकों को प्रवेश दिया जा रहा है।
निजामुद्दीन-मुंबई व दुरंतो रद्द
कोरोना वायरस के चलते दिनों दिन ट्रेनों में घटती यात्रियों की सं या को देखते हुए ट्रेन नंबर 22221 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस निजामुद्दीन एक्सप्रेस सहित निजामुद्दीन-चैन्नई सहित बैंगलोर दुरंतो को आगामी 21, 24, 26 व 31 मार्च तक रद्द करने का निर्णय रेलवे ने लिया है।
एनसीआर मण्डल के आधा दर्जन बड़े स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए एनसीआर मण्डल के डीआरएम संदीप माथुर के पास रेल टिकट पचास रुपए का किए जाने के प्रस्ताव परमोहर लगा सकते हैं। डीआरएम की अनुमति मिलने के बाद प्लेटफार्म की दर 50 रुपए हो जाएगी। जोकि सुपरफास्ट ट्रेन के ग्वालियर से धौलपुर तक के किराए के बराबर होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









