महिला द्वारा एमडी संस मॉल में दुकानदारों से की गाली गलौज

Mar 18 2020

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में माधव गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोरखी स्काउट गाइड के पास बने हुए एमडी संस मॉल के अंदर बनी हुई कुछ दुकानों पर एक महिला द्वारा कुछ दुकानों के अंदर जा जाकर शोर शराबा गाली गलौज और दुकानदार के साथ बदतमीजी कर रहे थी। दुकानदार ने उनको समझा बुझाकर भगाने का प्रयास किया पर वह नहीं मानी तब आखिरकार दुकानदार ने कंट्रोल रूम कॉल कर कर महिला पुलिस को बुलाया। महिला पुलिस कांस्टेबल महिला को पकड़कर माधव गंज थाने ले आये।