घायल युवक की अस्पताल में मौत

Mar 18 2020

 ग्वालियर। 16 मार्च को पुलिस को मराठा बोर्डिंग परिसर में एक युवक घायल अवस्था में मिली था। पुलिस ने उसे जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी शिना त नहीं हो पाई थी। बुधवार को उसकी अस्पताल में मौत हो गई। इस बीच उसकी शिना त भी सोनू पुत्र गुलशन उम्र 40 वर्ष निवासी पाटनकर का बाड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंपा। इधर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने में असमर्थता व्यक्त की तो इंदरगंज थाना पुलिस में पदस्थ करण नामक पुलिसकर्मी ने आगे आकर अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद प्रदान की। बताया जाता है कि मृतक रोशनीघर के पास किसी कबाड़ा व्यापारी के यहां कार्य करता था। पिछले कुछ दिनों से वह बीमार भी था।