कोरोना वायरस जागरूकता एवं निशुल्क औषधि वितरण

Mar 18 2020

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा शिवाजी ग्वालियर द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की विभीषिका को देखते हुए ग्राम तुरारी, शिवपुरी लिंक ग्वालियर पर पहुंचकर प्रात: 8:30 बजे से ग्राम परिवारों को जागरूकता सिद्धान्त पालन निर्देश के साथ साथ आयुष विभाग द्वारा निशिचित ओषधि का नि:शुल्क वितरण चिकित्सकों की टीम से करवाया गया। यहां निवासरत ग्रामीण परिवारों के चौपालों एवं घर घर जाकर जागरूकता एवं निशुल्क औषधि वितरण सेवा कार्य आयुष विभाग नोडल जिला अधिकारी डॉ.के.एन.मेवाफरोश, कार्यक्रम संयोजक एवं सहायक नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण चिरगाइयाँ, सृष्टि श्रीवास्तव शाखा शिवाजी अध्यक्ष सालिगराम गोयल उपाध्यक्ष अशोक हयारण, प्रांतीय संयोजक ओमप्रकाश शर्मा, डॉ. एस.के.प्रधान, सदस्य संजीव गुप्ता, सत्येंद्र भटनागर, सत्येंद्र गुप्ता, पवन सिंह ने सक्रिय सहभागी कर सहयोग प्रदान किया।