हनुमान जयश्रीराम’ के साथ अतहर सिद्धिकी ने 5 सालों के अपने सफर में निगेटिव से पॉजिटिव किरदार का किया रूख

Mar 18 2020

 

टेलीविजन के जाने-माने अभिनेता अतहर सिद्धिकी ने कई पौराणिक शो में अपनी नकारात्मक भूमिकाओं से घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। यह उनके लिये एक मुश्किल चुनौती हो सकती हैं, लेकिन अतहर कभी भी हार मानने वाले ऐक्टर नहीं रहे हैं। ‘परमावतार श्रीकृष्ण’ में आखिरी बार कालिया की नकारात्मक भूमिका निभाते नज़र आये अतहर लगभग 5 सालों के अपने ऐकिं्टग कॅरियर में अब एक सशक्त और पॉजिटिव भूमिका में नज़र आयेंगे। वह &TV के ‘कहत हनुमान जयश्रीराम’ में सूर्यदेव का एक स्वार्थपरक किरदार निभाने वाले हैं।
जब अतहर को उनकी भूमिका सुनायी गयी तो वह उस किरदार को निभाने के लिये आतुर हो गये, जोकि एक शक्तिशाली देवता का था। नेगेटिव भूमिकाएं उनका कम्फकर्ट जोन रहा है, लेकिन वह निश्चित रूप से अपने विविधतापूर्ण ऐकिं्टग के हुनर के साथ एक सकारात्मक छवि बनाने की दिशा में कदम बढ़ाने के लिये वाकई बहुत उत्सुक थे। अपने इस निर्णय के बारे में बताते हुए, अतहर सिद्धिकी कहते हैं, ‘’निगेटिव किरदार निभाना मेरे लिये कम्फर्ट जोन रहा है, लेकिन दिल से एक प्रयोगधर्मी अभिनेता होने के नाते मुझे हमेशा ऐसी भूमिकाएं निभाने का इंतजार रहता है,  जोकि मुझे चुनौती दे। मुझे पॉजिटिव भूमिका निभाये काफी वक्त हो गया हैै और सूर्यदेव का किरदार सिर्फ एक भूमिका से कहीं ज्यादा है, जिसमें सकारात्मक बातें हैं। यह एक बेहद ही दमदार किरदार है, जिसका एक शांत और स्थिर पहलू है, लेकिन वह अपनी जरूरत के लिये अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर सकता है। मुझे लगता है कि मैं इस हुनर का सटीक इस्तेेमाल कर सकता हूं, चूंकि मैं नकारात्मक किरदार निभाता आया हूं इसलिये इस भूमिका का बेहतरीन पहलू सामने ला सकता है। ‘कहत हनुमान जय श्रीराम’ का हिस्सा बनना काफी रोमांचक अनुभव रहा है और उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को यह बदलाव पसंद आयेगा।‘’
इस शो के आगामी ट्रैक के बारे में बताते हुए, अतहर सिद्धिकी कहते हैं, ‘’आगामी सीन में महादेव और सूर्यदेव के बीच दिलचस्प मुकाबला होगा। इसमें दिखाया जायेगा कि महादेव किस तरह सूर्यदेव को सबक सिखाने के लिये बाल हनुमान (एकाग्र द्विवेदी) की मदद लेते हैं। इन दृश्यों  की शूटिंग करना एक बेहतरीन अनुभव रहा है और मुझे पूरी उम्मीेद है कि दर्शकों को भी काफी मजा आने वाला है, जैसा कि शूटिंग के दौरान हमें आया था।‘’
इस शो के आगामी एपिसोड में एक मशहूर पौराणिक कहानी दिखायी जायेगी। दर्शक देखेंगे कि किस तरह भगवान हनुमान, सूर्य को पका हुआ रसीला आम समझकर उसके पास पहुंच जाते हैं। इसके बाद राहू और हनुमान के बीच मुकाबला होता है, लेकिन क्या हनुमान बिना किसी चोट के बच पायेंगे।?
और अधिक जानने के लिये, देखिये, ‘कहत हनुमान जयश्रीराम’, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 9.30 बजे केवल &TV  पर।