सोनी सब के ‘बालवीर रिटर्न्‍स‘ में तिमनासा को क्‍यों सता रही है अपनी मौत की चिंता?

Mar 18 2020

विवान (वंश सयानी) और देबू (देव जोशी) की सोसाइटी भारत नगर के लोग रंगों के त्‍यौहार होली को पूरे धूमधाम से मनाने के लिये तैयार है, लेकिन उन्‍हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं है कि तिमनासा (पवित्रा पुनिया) ने नकाबपोश (देव जोशी) को पकड़ने का बहुत बड़ा षड्यंत्र रचा है ताकि वह सबको बर्बाद कर सके। ‘बालवीर रिटर्न्‍स’ के आगामी एपिसोड्स में पहली बार यह देखने को मिलेगा कि तिमनासा को अपनी जान की चिंता सता रही है, क्‍योंकि उस रहस्‍यमयी इंसान ने उसका वजूद मिटा देने का प्रण कर लिया है। दर्शकों को तिमनासा को साड़ी पहनकर होली मनाते हुए और साथ ही पूरे भारत नगर को तबाह करने के अपने शैतानी इरादे को अंजाम देते हुए देखने का मौका मिलेगा। तिमनासा के दुनिया और उसके रक्षकों को तबाह करने के मिशन के दौरान एक नकाबपोश रक्षक के सामने आने से एक नई चुनौती उभर आयी है। इसके आगामी एपिसोड में हम देखेंगे कि तिमनासा, नकाबपोश का पर्दाफाश करने और उसे मारने में कोई कसर नहीं छोड़ती है ताकि वह उस राज को खत्‍म कर सके, जिससे उसकी मौत हो सकती है। अपने षड्यंत्र को अंजाम देने के लिये, तिमनासा साड़ी पहनकर आती है और भारत नगर में होली के जश्‍न में शामिल हो जाती है। वह इस इरादे के साथ आती है कि नकाबपोश खुद ब खुद अपनी पहचान बता दे।

वहीं दूसरी तरफ, देबू उस पहली को सुलझाने में कामयाब हो रहा है और तिमनासा को मारने की अगली पहेली को जानने की तरफ कदम बढ़ा रहा है। वहीं भारत नगर में भयमार (आदित्‍य रणविजय) और तौबा-तौबा (श्रीधर वत्‍सर) कुछ रंगों में जहर मिला देते हैं और लोग बेहोश होने लगते हैं। नकाबपोश सही समय पर पहुंच जाता है और विवान की मदद से सारा जहर निकाल देता है और सबको बचा लेता है।

तिमनासा की मौत का रहस्‍य क्‍या है ?क्‍या नकाबपोश उर्फ देबू उस राज का पता लगाने में सफल हो पायेगा?

तिमनासा की भूमिका निभा रहीं पवित्रा पुनिया कहती हैं, ‘’अब तक तिमनासा एक ऐसी शैतान थी जिसे कोई मार नहीं सकता था। उसने अपनी मौत का रहस्‍य काफी लंबे समय से छुपा कर रखा था, लेकिन अब उसकी जान जाने का खतरा मंडरा रहा है क्‍योंकि बालवीर उर्फ देबू को उसके रहस्‍य की एक पहेली मिल गयी है। तिमनासा को सब जानते हैं कि वह तब तक नहीं रुकेगी जब तक खुद को बचाने के लिये नकाबपोश और विवान को मार नहीं देती। आगामी एपिसोड और भी रोमांचक होने वाले हैं और दर्शकों को आगे आने वाले एक्‍शन से भरपूर एपिसोड के लिये तैयार रहना चाहिये, क्‍योंकि तिमनासा के पास कोई ना कोई योजना जरूर रहती है और उसे कोई रोक नहीं सकता है।‘’

बालवीर, देबू भइया और नकाबपोश की भूमिका निभा रहे देव जोशी कहते हैं, ‘’बालवीर अब दो और किरदार निभाता नज़र आ रहा है, जिसे अलग-अलग स्थितियों से लड़ने और तिमनासा को भटकाने के लिये के लिये तैयार किया है। देबू उर्फ बालवीर, तिमनासा को मारने के रहस्‍य को जानने के और करीब पहुंच चुका है। साथ ही जब भी तिमनासा तबाही मचाती है, दुनिया को बचाने के लिये वह नकाबपोश का अपना वेश बनाता है। इस कहानी ने एक बेहद ही रोमांचक मोड़ ले लिया है और दर्शकों के सामने कुछ दिलचस्‍प खुलासे होने वाले हैं। तो बने रहिये हमारे साथ।‘’

भय की रानी तिमनासा को किस बात का डर सता रहा है, जानने के लिये देखते रहिये बालवीर रिटर्न्‍स‘,

हर सोमवार से शुक्रवार, रात 8 बजे, केवल सोनी सब पर