नवविवाहिता ने जहर खाकर दी जान, परिजनों ने लगाए आरोप
Mar 17 2020
ग्वालियर। एक नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते जहर गटक लिया, जब उसकी तबियत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पर उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित नए कुआं के पास की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस पहुंचाया है।
गिरवाई थाना क्षेत्र के नए कुआ के पास रहने वाली 22 वर्षीय ज्योति पत्नी नीटू लोधी ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ गटक लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर ज्योति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। नवविवाहिता की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया।
बताया गया है कि दो साल पहले ज्योति का विवाह नीटू से हुआ था। विवाह के कुछ माह बाद ही नीटूू की बे्रन हेमरेज के कारण मौत हो गई थी। अभी ज्योति का आठ माह का बेटा है।
ज्योति की मौत का पता चलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे और आरोप लगाए कि पति की मौत के बाद से ही ससुरालवाले ज्योति को परेशान करते थे। जिससे तंग आकर ही उसने आत्मघाती कदम उठाया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









