समाज का विस्तार कर एकजुट होकर त्योहारों को मनाना चाहिये : कन्हैया लाल

Mar 17 2020

 ग्वालियर। पंजाबी परिषद ग्वालियर चंबल संभाग समिति द्वारा हजारा सुंदर भवन जनक गंज में होली मिलन एवं वार्षिक बैठक संपन्न हुई जिसमें चंबल संभाग से पधारे अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा सभी बिरादरियों के प्रमुखों का भी स्वागत वंदन किया इसी के साथ मंचासीन समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल आनंद सचिव अविनाश ग्रोवर एवं कोषाध्यक्ष तिलकराज बेरी संरक्षक पूरन चंद खत्री अशोक सहगल एवं विनोद सूरी महिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी सूरी ने आयोजन में पधारे हुए सभी अतिथियों का चंदन एवं गुलाल लगाकर होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसी के साथ समिति के अध्यक्ष ने ऐसे त्योहारों को मनाने का उद्देश्य समाज का विस्तार बढ़ाकर एकजुट होकर त्योहार मनाना बताया समिति की जनरल बॉडी की सहमति से तीन संरक्षक जिसमें सतपाल सडाना गुना हरबंस लाल जुनेजा अशोकनगर पूरन चंद खत्री ग्वालियर को  बनाया गया तत्पश्चात महिला मंडल में रजनी शर्मा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया तत्पश्चात समिति द्वारा अध्यक्ष कन्हैयालाल आनंद सहित समिति के सदस्यों द्वारा शिवपुरी के संरक्षक  मिलाप चंद विरमानी को स मानित किया गया आयोजन में पंजाबी सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अरोरा ल मीचंद टक्कर, डॉ प्रेम अरोरा मनोहर लाल भल्ला, हरीश साहनी, नीरज डाबर, बबीता  डाबर, अनिल गांधी, धर्मवीर खत्री, प्रवीण नागपाल, राजू अरोरा, अश्वनी जुनेजा, मुकेश सहानी, कश्मीरी लाल खुराना, शशि कपूर मुरैना, सुरेंद्र सरीन प्रिंस शर्मा श्रीमती पवन सांगली, कमलेश बेरी, वंशिका शर्मा, राजू पंडित आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन विनोद सूरी ने किया आभार प्रकट बबीता डाबर ने किया।