पुलिस ने हत्या के मामले में फरार ईनामी बदमाश को किया गिर तार

Mar 17 2020

ग्वालियर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारी उटीला डॉ. संतोष यादव को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना उटीला के हत्या के मामले में फरार ईनामी बदमाष को भोगीपुरा तिराहे के आसपास देखा गया है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी उटीला ने मय थाना बल के मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर हत्या के मामले मे फरार ईनामी बदमाश  जमील खॉन पुत्र कमल खॉन उम्र 40 साल निवासी भटपुरा सानी को गिर तार किया। गिर तार बदमाश हत्या की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था जिसकी गिर तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 5000/- रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।
28 जनवरी को थाना उटीला पर सूचना प्राप्त हुई कि सालिगराम पुत्र गौरीशंकर पाठक निवासी ग्राम भटपुरासानी की हत्या कर बदमाश, सत्तार खान पुत्र सुफेदा खॉन, नाथू उर्फ  नथुआ पुत्र ईशाक खॉन, चटटन उर्फ अफसर उद्दीन पुत्र रजा खॉन, जमील खॉन पुत्र कमल खॉन निवासीगण ग्राम भटपुरा सानी, फरार हो गये है। उक्त सूचना पर से थाना उटीला मे हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध फरार बदमाशों की पतारसी कर तीन बदमाशों, सत्तार खान, नाथू उर्फ नथुआ,  चटटन उर्फ अफसर उद्दीन को गिर तार कर जेल भेज दिया गया था एवं शेष बदमाश जमील खॉन घटना दिनांक से फरार चल रहा था।
सराहनीय भूमिका:- उक्त फरारी ईनामी बदमाश को गिर तार करने में एसडीओपी बेहट नागेन्द्र सिकरवार, थाना प्रभारी उटीला डॉ संतोष यादव, विजय सिंह राजपूत, कप्तान सिंह, अहिबरन सिह, देव वृत सिंह, राघवेन्द्र ंिसंह की सराहनीय भूमिका रही।