हर हाल में करें जलकर वसूली का लक्ष्य पूरा

Mar 16 2020

ग्वालियर। जलकर वसूली के लक्ष्य की पूर्ति के लिए नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन ने पीएचई के अमले की बैठक ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
निगमायुक्त श्री माकिन ने जलकर वसूली की समीक्षा करते हुए अभी तक हुई जलकर वसूली की जानकारी प्राप्त की तथा पीएचई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधानसभावार जलकर वसूली के लक्ष्य को हर हाल में पूर्ण किया जाये। जलकर वसूली में कतई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। हर हाल में लक्ष्य की पूर्ति करें किसी भी हाल में निर्धारित लक्ष्य से कम वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निगम मु यालय में आयोजित बैठक में निगमायुक्त संदीप माकिन ने पीएचई के अमले को निर्देशित करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष में जलकर वसूली के लक्ष्य की पूर्ति के लिए काम करें। अगर कोई उपभोक्ता जलकर जमा नहीं करता है तो संबंधित को नोटिस देकर नल कनेशन काटने की कार्यवाही करें। बैठक में उपायुक्त देवेन्द्र चौहान, कार्यपालीन यंत्री व्ही के छारी, आर के शुला, अनमोल कोचर, सहायक यंत्री केसी अग्रवाल एवं विष्णुपाल सहित अन्य संबंधित उपयंत्री उपस्थित रहे।