कोरोना वायरस से जंग हम तभी जीत सकते हैं जब हम इसके लिए सतर्क व जागरूक हों
Mar 16 2020
ग्वालियर। विश्व में महामारी बन चुका कोरोना वायरस से सभी देश चिंतित है। भारत में कोरोना वायरस एक सबसे बड़ी चुनौती है जिसे हमें जागरूकता के द्वारा हराना है। माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नोवल कोरोना से बचाव के लिये जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें महाविद्यालय में आयोजित परीक्षा के दौरान छात्र/छात्राओं को नोवल कोरोना से बचने के लिए सबसे महत्वपूर्ण सेनिटाइजर का प्रयोग कर परीक्षा देने का कार्य किया गया जिससे कोरोना वायरस का संक्रमण किसी दूसरे को ना लगे। यह जागरूकता कार्यक्रम वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय, राष्ट्रीय सेवा योजना, माधव महाविद्यालय के नेतृत्व में किया गया।
डॉ. पाण्डेय ने बताया कि नोवल कोरोना वायरस से डरने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सावधानी आवश्यक है। जिले में वायरस से बचाव के लिए सभी ऐतिहातिक प्रबंध किये गये हैं। आम नागरिकों से भी नोवल कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय इकाई के द्वारा की गई। खांसी जुकाम से डरने की आवश्यकता नहीं है, परन्तु सावधानियां अवश्य बरतें क्योंकि कहीं यह कोरोना तो नहीं है ? इसके बचाव के लिये हमें अपने आस-पास का वातावरण स्वच्छ रखना होगा जिससे इस महामारी से बचा जा सकता है। महाविद्यालयीन परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी इस संक्रमण से बच सके जिसके लिए सेनेटाइजेशन के द्वारा उनके हाथ धुलाकर संक्रमण से बचाने का कार्य किया गया।
कोरोना से जंग हम तभी जीत सकते हैं जब हम इसके लिए सतर्क व जागरूक रहेंगे क्योंकि एक वायरस से दुनियां को घुटनों पर ला दिया है। जो परमाण विश्व युद्ध से भी घातक है। राष्ट्रीय सेवा योजना इस प्रकार की महामारी व प्राकृतिक आपदाओं से जागरूक करने का कार्य करती है।
यह संक्रमण ठंड के समय होता है, परन्तु मौसम के परिवर्तन के कारण भारतवर्ष में गर्मी के कारण इस बीमारी से बचाव हो सकता है। हम जितनी भी बार खांसे या जुकाम हो, टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें जिससे दूसरे व्यक्ति संक्रमित होने से बच सके। सावधानी उतनी बरतें जितनी बार हम हो सके अपन हाथों को साबुन व पानी से धोंये। नाक, कान, आंख को हाथ लगाने से बचे क्योंकि नाक, कान, आंख को यदि बिना हाथ धोये छूयेंगे तो यह संक्रमण लग सकता है।
इस कार्यक्रम में स्वयंसेवक करण बरूआ, अंकुर चौरसिया, यश किरार, अंकुश अरोरा, तरूण रोहिरा, अनिरूद्ध शर्मा, मधुर सुखीजा, नेहा मंडेलिया, वर्षा यादव, चंदन अग्रवाल, कपिल वर्मा, अमृत्य सेन, नवीन मधुरिया, मुकुल सप्रे, वैभव मोघे, वीर सिंह, संदीप ढेरे आदि लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









