कांग्रेस कार्यालय में पुलिस फोर्स तैनात
Mar 16 2020
ग्वालियर। प्रदेश में राजनैतिक उठापटक और विधानसभा सत्र शुरू होने की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और भाजपा कार्यालय में पुलिस के जवानों की तैनाती की गई। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने से नाराज कई कांग्रेस समर्थकों द्वारा पूर्व में आयोजित हुई साधारण सभा की बैठक में हंगामा खड़ा हो गया था। आज भी कांग्रेस के कार्यकर्ता कोई उपद्रव न करें इसलिए पुलिस को लगाया गया है। इधर इंदरगंज थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि विधानसभा सत्र को लेकर दोनों पार्टी कार्यालय में पुलिस का पहरा लगाया गया था ताकि कोई घटना न हो सके। हालांकि मप्र विधानसभा सत्र 26 तक स्थगित हो गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









