बादल छाए रहने से बढ़ेगा पारा

Mar 16 2020

ग्वालियर। अंचल में सिस्टम का असर खत्म हो गया है। हालांकि वातावरण में घुली नमी के कारण बादलों की आवाजाही बनी रहने से दिन व रात के पारे में बढ़ोतरी दर्ज होने से तापमान बढऩे से सर्दी का असर कम होता दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चौबीस घंटों के दौरान मौसम साफ रहेगा। वहीं दिन व रात के पारे में मामूली बढ़ोतरी होने से सर्दी से राहत अंचल वासियों को मिलती दिखेगी। कश्मीर, हिमाचल व उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बीते रोज हुई बारिश व ओलावृष्टि के बाद अंचल में सक्रिय पश्चिम विक्षोभ का असर होने के साथ ही मैदानी इलाकों से आ रही सर्द हवा के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा था। लेकिन बीती रात अंचल में सक्रिय सिस्टम का असर खत्म हो चुका है। जिससे आगामी आने वाले दिनेां में दिन व रात का पारा बढऩे से मौसम श्ुाष्क बने रहने की संभावना है।                   
मौसम में बदलाव के साथ ही सिस्टम के चलते बीते रोज अधिकतम पारा 27.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम पारा ाी सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहने से पारा 13 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि वातावरण में घुली नमी के कारण आज सुबह आर्द्रता 71 फीसदी दर्ज की गई जो सामान्य से 25 प्रतिशत अधिक रही।