कोरोना के लिये तैयार आइसोलेशन वार्ड का प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Mar 15 2020

ग्वालियर। मु य कायर्पालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम वर्मा एवं एडीएम अनूप कुमार सिंह ने गत दिवस जिला चिकित्सालय मुरार में कोराना वायरस के संदिग्ध मरीजों के लिये बनाये गये आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां की गईं व्यवस्थाओ से वह संतुष्ट नजर आये । निरीक्षण के दौरान उन्होंने मु य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.के.वर्मा तथा सिविल सर्जन डॉ. डी. के. शर्मा को निर्देश दिये कि कोल्ड ओपीडी के लिये एवं मरीजों के पर्चे बनाने के लिये अलग से व्यवस्था करें ।
उन्होंने मु य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि सभी नर्सिंग होम संचालक अपने यहाँ  के वेंन्टीलेटर व ए बुलेंस की व्यवस्था चाकचौवंद रखें ऐसी व्यवस्था बनायें ताकि किसी भी समस्या से निपटा जा सके। उन्होंने निर्देश दिये की कोरोना वायरस के प्रोटोकॉल के अनुसार समस्त व्यवस्थायें  करें और शहर के बाहर जो नर्सिंग होम हैं उनका निरीक्षण करें तथा व्यवस्थाओ के  स बन्ध में जानकारी एकत्रित करें व सोमबार को कलेक्टर महोदय के समक्ष प्रजेंटेशन प्रस्तुत करें ।
मु य कार्यपालन अधिकारी शिवम वर्मा एवं एडीएम अनूप कुमार सिंह ने आमजन से कहा कि घबराने की बिल-कुल जरूरत नहीं है जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है बस कुछ सावधानियों व सुझावों पर अमल करें जैसे - सर्दी जुखाम, गले में खराश, बुखार होने पर नजदीकी शासकीय अस्पताल में जाकर चिकित्सक को दिखायें व उनके निर्देशों का पालन करें, भीड़ -भाड वाली जगह पर न जायें, हाथों को बार-बार साबुन से धोयें,हाथ न मिलायें न किसी को गले से लगायें, कम से कम 1 से 1.5 मीटर की दूरी बनाकर बात करें छींकने व खॉसते समय रूमाल का उपयोग करें साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी को मास्क लगाने की जरूरत नहीं जिन्हें सर्दी, खाँसी-जुकाम है वही लोग मास्क का इस्तेमाल करें।