फूलों की होली खेलकर मनाया रंगपंचमी उत्सव

Mar 15 2020

ग्वालियर, रंगपंचमी के अवसर पर गहोई समाज के युवाओं द्वारा भव्य रंगपंचमी उत्सव का आयोजन किया गया। झांसी रोड स्थित टेकरी सरकार मंदिर श्रद्धा पर्वत पर हुए इस आयोजन में सभी ने फूलों की होली खेलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आयोजन में मौजूद वैश्य महास मेलन मध्यप्रदेश युवा इकाई के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता प्रिंस ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर होते रहना चाहिये। इन कार्यक्रमों से सभी लोग एक दूसरे से मिलते रहते हैं और समाज के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम में अखिल भारतीय गहोई वैश्य नवयुवक मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमन सेठ, गहोई वैश्य नवयुवक मण्डल ग्रेटर ग्वालियर के अध्यक्ष गगन लहारिया, मंत्री धीरज कनकने, सलाहकार संरक्षक मण्डल के सदस्य भोला गेड़ा, डॉ. रजनीश नीखरा, उपाध्यक्ष विकास सोनी, शिवम विजपुरिया, राजू नगरिया, संजू नगरिया, संजय नीखरा, सागर विलैया, रवि नीखरा, मयंक पहारिया, अतुल छिरौल्या, ऋषि सादेले, मुकेश सोनी, सचिन नीखरा और सचिन कुचिया सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गोपाल गुप्ता पहारिया द्वारा किया गया।