चिडिय़ाघर व संग्रहालय पर नहीं जड़ा ताला

Mar 15 2020

ग्वालियर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने आगामी आदेश तक के लिए शिक्षण संस्थान ही नहीं शहर के सिनेमाघरों सहित शहर में आयोजित होने वाले भीड़ वाले आयोजनों पर रोक लगा दी है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम द्वारा संचालित किए जाने वाले गांधी प्राणी उद्यान व संग्रहालय बंद नहीं किया है जबकि इन दोनों सार्वजनिक स्थानों पर रोजाना हजारों की सं या में सैलानियों की भीड़ जुटती है। लेकिन निगम प्रशासन ने इन दोनों स्थलों को आम जनता के लिए प्रतिबंधित नहीं किया है। 
कोरोना के संक्रमण से शहरवासियों का बचाव करने के लिए जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए जहां एक ओर भीड़-भाड़ वाले आयोजनों पर रोक लगा दी है वहीं छात्र- छात्राओं को कोरोना से रक्षा कवच देने के लिए आगामी आदेश तक के लिए शहर में संचालित सभी शिक्षण संस्थाओं के साथ ही कोचिंग सेंटरोंको बंद करा दिया है। वहीं शहरवासियों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने के लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर नगर-निगम ने अ ाी तक चिडिय़ाघर व निगम के संग्रहालय सैलानियों की सुरक्षा केलिए बंद नहीं किए हैं। जबकि सच्चाई यह है कि चिडिय़ाघर पहुंचने वालों में सबसे अधिक बच्चे शामिल होते हैं। लेकिन निगम ने इन दोनों पब्लिक प्लेस माने जाने वाले स्थलों को अभी तक सुरक्षा की दृष्टि से प्रतिबंधित नहीं किया है।