सर्द हवा से गिरा पारा

Mar 15 2020

ग्वालियर। कश्मीर, हिमाचल व उत्तराखण्ड में हो रही बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बीते रोज हुई बारिश व ओलावृष्टि का असर अंचल के मौसम पर रात से दिखने लगा है। पहाड़ों से टकराकर आ रही सर्द हवा व अंचल में सक्रिय सिस्टम के कारण दिन व रात के पारे में कमी आने से सुबह घरों से बाहर निकले शहरवािसयों को हल्की गुलाबी सर्दी का अहसास हुआ। 
मौसम विभाग के अनुसार अंचल में सक्रिय सिस्टम व पंजाब व उत्तरी राजस्थान में बने चक्रवात के चलते दोपहर बाद एक बार फिर अंचल में मौसम करवट बदलेगा। हवा में घुली नमी व अंचल में सक्रिय सिस्टम के चलते दोपहर बाद आसमान में बादल छाएंगे और शाम को तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मार्च महीने के शुरुआती दस दिनों में अंचल में तीन सिस्टम सक्रि य होने के कारण लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिला है यही कारण है कि अंचल में लगातार निर्मित हो रहे सिस्टम के कारण दिन व रात के पारे में बढ़ोतरी नहीं होने के कारण मार्च के महीने में ाी गर्मी जोर पकड़ती नहीं दिख रही है। अंचल में बिगड़े मौसम का आलम यह है कि दिन व रात के पारे में दो गुना का अंतर देखा जा सकता है।