मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसियेशन का 44 वां प्रांतीय अधिवेशन एवं हीरक जयंती समारोह शुरू
Mar 14 2020
ग्वालियर। मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसियेशन का प्रांतीय महाधिवेशन हीरक जयंती समारोह शनिवार को प्रांताध्यक्ष इंजी. सुरेश द्विवेदी की अध्यक्षता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र सिंह भदौरिया के मु य आतिथ्य में शुरू हुआ।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में एफोडे के जोनल सेकेट्री इंजी. वाय एस सेंगर भी मौजूद थे। डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसियेशन के जिला प्रवक्ता अवध गुप्ता ने बताया कि प्रांतीय स मेलन में रीवा, जबलपुर, सतपुडा, इंदौर, उज्जैन, शहडोल, भोपाल, होशंगाबाद आदि क्षेत्रों से लगभग पांच सौ प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। समारोह में कार्यक्रम संयोजक इंजी. रविन्द्र सिंह कुशवाह, इंजी. एसके शर्मा, इंजी. रजनीश गुप्ता, इंजी. दिलीप पांडे, इंजी. अरविंद शुक्ला, इंजी. उमेश गोयल, इंजी. अवध गुप्ता, इंजी. विमल उपाध्याय, इंजी. रश्मि शेंडगे, इंजी. यूके शर्मा, इंजी. पीएस रघुवंशी, इंजी. प्रीतम सिंह रावत, इंजी. टीएस जादौन, ने जहां अतिथियों का स्वागत किया वहीं इंजी. रमेश सिंह भदौरिया, इंजी. दिलीप गुप्ता, इंजी. डीके उपाध्याय, इंजी. एपीएस भदौरिया, इंजी. देवेन्द्र सिंह इंजी. एवी सिंह, इंजी. जेबी पटेल, इंजी. सुरेश शर्मा, इंजी. जीपी पाठक आदि ने संगठन एवं समस्याओं के बारे में विस्तृत विचार रखे।
जिला प्रवक्ता इंजी. अवध गुप्ता ने बताया कि कल रविवार 15 मार्च को संगठन का अधिवेशन, निर्वाचन, प्रात: दस बजे से कृषि महाविद्यालय में शुरू होगा। इस अवसर पर स्मारिका का विमोचन भी किया जायेगा। वहीं साढे बारह बजे से संगठन के निर्वाचन भी कराये जायेंगे। निर्वाचन अधिकारी इंजी. सुनील व्यास एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी इंजी. रमेश सिंह भदौरिया को नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम का संचालन इंजी. रविन्द्र सिंह कुशवाह एवं इंजी. रश्मि शेडगे ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









