कोरोना के डर से अब वार्डों में नहीं दिखेगी परिजनों की भीड़

Mar 14 2020

ग्वालियर। अस्पताल में भर्ती बीमार मरीज के साथ अक्सर देखने में आता है कि दो से अधिक अटेण्डर वार्डों में भर्ती मरीज के पलंग पर बैठे दिखाई देते हैं जिससे व्यवस्थाएं खराब होती हैं और एक दूसरे में संक्रमण फै लने का भय बना रहता है, लेकिन अब आपको सरकारी अस्पतालों में एक मरीज के साथ एक ही अटेण्डर नजर आएगा। दूसरा अटेण्डर मिलता है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश जिला कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जारी कर कि या है।
कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से हाई अलर्ट पर है, एक ओर जहां शहर के बाहर से आने वाले लोगों की एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन पर स्क्रीनिंग की जा रही है, वहीं अब शहरवासियों को भी इस वायरस से बचाव के लिए नित नई रोज एडवाइजरी जारी की जा रही है। इसी क्रम में अब सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती मरीज के साथ अब केवल एक ही अटेण्डर साथ रहने की अनुमति रहेगी। कलेक्टर का यह आदेश आज रविवार से प्रभावी होगा।                           
मरीजों को देखने अस्पताल जाने वाले बच्चों की एंट्री अब सरकारी अस्पतालों में पूरी तरह प्रतिबंङ्क्षधत रहेगी। यह निर्णय जिला प्रशासन ने बच्चों को इस जानलेवा संक्रमण से बचाव के लिए लिया है। क्योंकि किसी भी प्रकार का संक्रमण बच्चों में सबसे तेजी से फैलता है और वे संक्रमण से ग्रसित हो जाते हैं।
कोरोना व अन्य संक्रमण से बचाव के लिए मॉस्क से अधिक कारगर सूती कपड़े की साफी है क्योंकि  क ोरोना वायरस का संक्रमण चार सौ माइक्रोन से बड़ा है ऐसे में थी्र लेयर का मॅास्क इस संक्रमण से बचाव के लिए उपयोगी नहीं है। संक्रमण से बचाव के लिए शहरवासी हर दो घंटे के बाद सेनेटाइजर व साबुन से हाथ धोएं।                       
शहर में कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने आगे तक की तैयारी करना शुरु कर दी है। यदि कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता हो शहर के सभी निजी व सरकारी अस्पतालों में उपयोग किए जाने वाले वेंटीलेटरों का अधिग्रहण आइसोलेशन वार्ड में रखे जाने वाले मरीजों के लिए किया जाएगा। इस आशय के आदेश डीएम कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जारी कर दिए हंै।
अवकाश के दिन भी संचालित होगी ओपीडी
कोरोना वायरस क ो देखते हुए प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर अब सरकारी अवकाश पर भी जिला अस्पताल के साथ ही शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हो रही डिस्पेंसरियों के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में संचालित होने वाली ओपीडी रोजाना की तरह संचालित होगी। साथ ही क ोरोना के संक्रमण को देखते हुए डॉक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ का अवकाश रद्द कर दिए गया है।