गाय सड़क पर छोड़ी तो जाना पड़ सकता है जेल
Mar 14 2020
ग्वालियर। ऐसा नहीं है कि पहले कभी नगर निगम ने आवारा जानवरों के खिलाफ मुहिम चलाने की घोषणा न की हो, लेकिन हर कुछ दिन के बाद इस पर विराम लग जाता है और दोबारा निगम को इस मिशन की याद तब आती है, जब सड़क पर उत्पात मचाते यह जानवर किसी बड़े हादसे की वजह बन जाते हैं, लेकिन इस बार निगम बेहद बड़ा और कड़ा निर्णय लेने जा रहा है, जिसके चलते गाय और भैंसो का दूध निकालकर उन्हें सड़क पर छोडऩे वाले पशु पालकों के खिलाफ न्यायिक कार्रवाई तो होगी ही, बल्कि उन्हें जेल तक जाना पड़ सकता है।
निगम वैसे हर रोज ही इन आवारा जानवरों को पकडऩे के लिए अभियान चलाने जा रहा है, लेकिन इसके साथ ही एक कंट्रोलरूम भी स्थापित कर दिया गया है। जहां व्यक्तिगत रूप से भी पहुंचने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि 2438358 व मोबाइल नंबर 9644408121 पर फोन करने पर तुरंत ही मदाखलत अमला पहुंचकर कार्रवाई करेगा। यदि कार्रवाई नहीं होती तो इसकी भी शिकायत की जा सकती है, इसके बाद संबंधित अधिकारी और कर्मचारी पर भी कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम लगातार कार्रवाई नहीं करता ऐसे में पशु पालकों को भी किसी तरह का भय नहीं रहता और वह सुबह और शाम को दूध निकालने के बाद इन पशुओं को घरों और डेयरियों से बाहर का रास्ता दिखा देते थे, जब कभी कार्रवाई होती है तो मामूली सा जुर्माना भर कर उन्हें छुड़ा लाते हैं। इन हालात में सारा शहर आवारा मवेशियों से भर गया है। हर मु य चौराहे, बाजार और गली मोहल्लों तक में यह जानवर आए दिन हादसे की वजह बन रहे हैं, लेकिन अब नई व्यवस्था के साथ निगम पृथक से कंट्रोलरूम स्थापित कर रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









