रंगारंग प्रभात फेरी में झूम कर नाचे बापू के भक्त
Mar 14 2020
ग्वालियर। होली पर्व के उपलक्ष्य में पदमा विद्यालय कंपू से रंगारंग प्रभातफेरी फेरी निकाली गई जो कि निंबालकर की गोठ हुजरात पुल दौलतगंज महाराज बाड़ा से रॉक्सी पुल होते हुए वापिस कंपू पर समाप्त हुई। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी। होली के निमित्त निकाली गई रंगारंग हरिनाम प्रभात फेरी में भारी सं या में शामिल भक्तों ने अबीर गुलाल से युक्त पुष्पों से सड़कों पर जमकर होली खेली और भव्य नृत्य किया। आनंद से झूमते भक्तों ने पूरे लश्कर को "आओ गुरु संग खेले होली" जैसे भाव भरे भजनों से हरिमय बना दिया और सड़कों पर खूब , बापू के जयकारे लगाए। परस्पर गले मिलते हुए होली की बधाइयां बांटते साधक भाई- बहिन सबका मंगल सबका भला संदेश देते दिखाई पड़ रहे थे। पुनीत होली पर्व पर ऋषिप्रसाद पत्रिका सत्साहित्य, कैलेंडर इत्यादि भेंट स्वरूप वितरित किए गए। जगह-जगह हरिनाम प्रभात फेरी का जल का जल का जल जल, फल, मिष्ठान द्वारा भव्य स्वागत किया गया। अनिल भाई के अलावा सतराम भाई, डीके शर्मा, अशोक कुमार, मोनू चौहान, दीपक चतुर्वेदी, श्रीमती कौशल्या श्रीमतीआशा शर्मा श्रीमतीअंजू चंदेल गुड्डी प्रजापति शामिल रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









