आग हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कराई दुकानें बंद

Mar 13 2020

ग्वालियर। शहर की तंग गली मोचीओली में स्थित गद्दे के गोदाम में आग लगने से दो लोगों की जान चली गई और करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया। आग पर दमकलकर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए काबू पा लिया, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने इसके बाद कोई कदम नहीं उठाया। मोचीओली में तेजाब, फोम, स्लोचन और एसआर का काम होता है। तेजाब जहां सबसे ज्यादा ज्वलनशील पदार्थ है तो वहीं फोम, रेग्जीन में आग लगने के बाद काबू पाना मुश्किल हो जाता है। ज्वलनशील पदार्थों का कारोबार होने के बाद भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है जिसके विरोध में शुक्रवार की सुबह स्थानीय निवासियों ने सड़क पर आकर जाम लगा दिया। लोगों ने दुकानों के शटर भी बंद करा दिए। इसकी खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
मोचीओली में जिस स्थान पर आग लगी उसके ठीक सामने देवकृष्ण कॉ पलेक्स बना हुआ है जिसमें लगभग 15 परिवार निवास करते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस कॉ पलेक्स को गुड्डू शिवहरे ने बताया था और लेट बेचते समय पार्किंग दी थी लेकिन धीरे-धीरे इस पार्किंग को खत्म कर एक दर्जन दुकानें बना दी हैं जिनमें फोम और तेजाब का काम होता है। यहां के निवासियों का कहना है कि अगर आग लगने की घटना हो जाती है तो इन 15 परिवारों के सैकड़ों लोगों को जान बचाना मुश्किल हो जाएगा क्योंकि जिस रास्ते से यह बाहर आएंगे वहां दुकानदारों का माल भरा हुआ है। लेट में चढऩे उतरने के लिए भी परेशान होना पड़ता है।
प्रशासनिक अधिकारियों को तलघर में पार्किंग बनानी चाहिए और दुकानें खाली करानी चाहिए। यहां रहने वाली रूबी का कहना है कि हमने कई बार इसकी शिकायत की है लेकिन इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बीते रोज हुए हादसे के बाद अब तो डर लगने लगा है कि इस तरह का हादसा मल्टी में हो जाता तो क्या होता।