फिर बदलेगा मौसम, गिरेगा पारा

Mar 13 2020

ग्वालियर। दो दिनों से दिन व रात के पारे में हो रही बढ़ोतरी के साथ पूर्वी राजस्थान से आ रही हवा का रूख उत्तर से पूर्वी होने व बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम के चलते आगामी चौबीस घंटे बाद एक बार फिर अंचल में मौसम बदलता दिखेगा। फिलहाल आज दोपहर बाद आसमान में बादलों की आवाजाही के श्ुारु होने से दिन व रात के पारे में बढोतरी होने से दिन के साथ रात में भी गर्मी का अहसास शहरवासी करते दिखेंगे।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी चौबीस घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने के साथ ही शनिवार की दोपहर बाद बंगाल में निर्मित सिस्टम के अंचल में सक्रिय होते ही हवा का रू ख बदलते ही मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सक ता है। बीते रोज अधिकतम पारा 30 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम पारा 15.8 डिग्री से घटकर 14.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य रहा। वहीं आद्र्रता का प्रतिशत 79 से घटकर 44 प्रतिशत पर जा पहुंची जिससे वातावरण में नमी कम होने से दिन के साथ ही रात में भी गर्मी का हल्का अहसास शहरवासी करते दिखाई दिए।
दिन व रात के पारे में दो गुना का अंतर होने के कारण शहरवासी मौसमी बीमारियों का शिकार होकर इलाज के लिए चिकित्सकों के पास पहुंच रहे है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए जेएएच के एसोसिऐट प्रोफेसर डॉक्टर अजय पाल ने कहा है कि शहरवासी सुबह घर से निक लते समय पानी का सेवन करके निकले। खांसी व बुखार के साथ लगातार छींके आने पर तत्काल डॉक्टर से परार्मश लेकर दवा लें। साथही गरिष्ठ भोजन का सेवन करने से बचे। साथ ही दिन में तीन लीटर पानी जरूर पीएं जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और शरीर का तापमान स्थिर रहेगा।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अंचल में आज शनिवार की दोपहर बाद एक सिस्टम के सक्रिय होने से आसमान में बादलों में छाने के साथ ही हवा का रूख बदलने से अंचल में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। सिस्टम के सक्रिय होने के कारण दिन व रात के पारे में हल्का बदलाव दे ाने को मिलेगा।