जन उत्थान न्यास ने विवाह के लिए दी आर्थिक सहायता

Mar 13 2020

ग्वालियर। गरीबों की मदद करने वाली शहर की सक्रिय सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास की ओर से गरीब परिवार को कन्या विवाह के लिए आर्थिक सहायता न्यास के अध्यक्ष एवं वरिश्ठ भाजपा नेता डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने न्यास कार्यालय ललितपुर कॉलोनी में प्रदान की। 
    न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने आज ललितपुर कॉलोनी कार्यालय में श्रीमती च पाबाई कौशल निवासी ललितपुर कॉलोनी को नातिनी सोनाली के विवाह के लिए 5,100 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। सोनाली के पिता का निधन कुछ वर्ष पहले हो चुका है एवं सोनाली की मॉ पुष्पा कौशल दूसरों के घरों में चौका-बर्तन कर परिवार का भरण-पोषण करती है। श्रीमती च पाबाई के परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नही है कि वह अपनी नातिनी का विवाह कर सके। नातिनी के विवाह लिए श्रीमती च पाबाई ने न्यास कार्यालय पहुॅचकर डॉ. सिकरवार से मदद के लिए गुहार लगाई। डॉ. सिकरवार ने तुरन्त ही 5,100 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस मौके पर डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने कहा कि कन्यादान ही महादान हैं, उन्होने कहा कि न्यास का हर संभव प्रयास रहता है कि गरीब, पीडित, शोशित वर्ग की भलाई के लिए अग्रणी भूमिका निभाई जाये और उसमें न्यास भी सफल रहा है। जब भी इन वर्गों को चाहे पारिवारिक विवाह का कार्यक्रम हो, चाहे बीमार पीडित हो सभी वर्गों का सहयोग किया जा रहा है। हमारी संस्था गरीबों की भलाई करने में कभी पीछे नहीं रहती है। डॉ. सिकरवार ने श्रीमती च पाबाई को सहायता राशि भेंट करते हुये भरोसा दिलाया कि आपका बेटा आपकी सेवा के लिए जीवन भर स िर्पत रहेगा। श्रीमती च पाबाई ने डॉ. सिकरवार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये उनका स्वागत किया। इस मौके पर जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीष सिंह सिकरवार के साथ सह सचिव अवधेष कौरव, राजेन्द्र राठी मौजूद रहें।