जवान की जलने से मौत
Mar 12 2020
ग्वालियर। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के एमईएस कॉलोनी निवासी अजगर खान पुत्र राशिद खान एयरफोर्स जवान है और दो दिन पहले वह होली खेलने के बाद शराब के नशे में घर पहुंचे, अचानक उनकी चींख सुनकर परिजन वहां पर पहुंचे तो वह आग से झुलस रहे थे। उन्हें आग से झुलसते देखकर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर गुरुवार को उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल पता नहीं चल सका है कि आग कैसे लगी।
हादसे में महिला की मौत
सिरोल थाना क्षेत्र स्थित झांसी बायपास पर दो दिन पहले बाइक की टक्कर से घायल महादेवी पत्नी गिरीश सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। महिला की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पीएम हाउस भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जेएएच में मिला शव
गुरुवार को सुबह जयारोग्य अस्पताल परिसर में 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ मिला है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पीएम हाउस पहुंचाया। फिलहाल पता नहीं चल सका है कि बुजुर्ग कौन था और कहां का रहने वाला है। बुजुर्ग की उम्र करीब साठ साल थी और मृतक ने गर्म बनियान पहनी हुई थीऔर वह अर्ध नग्न हालत में था। पुलिस का मानना है कि बुजुर्ग उपचार कराने आया होगा और बीमारी के कारण उसकी मौत हुई होगी। फिलहाल पुलिस ने मृतक के हुलिए की जानकारी जिले के साथ ही आस-पास के जिलों को दे दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









