गुप्तेश्वर मंदिर के ताल में डूबकर की आत्महत्या

Mar 12 2020

ग्वालियर। एक युवक अपने घर में किसी मामले को लेकर विवाद हुआ। विवाद होने से वह नाराज होकर गुप्तेश्वर मंदिर आया और यहां स्थित ताल में डूबकर उसने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मर्ग कायम कर
लिया है। जानकारी अनुसार पवन जाटव पुत्र केवल जाटव उम्र 35 निवासी माधव नगर, गेट नंबर तीन जाटव वाली गली का घर में किसी मामले को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद इन्हीं सब बातों को लेकर तनावग्रस्त पवन मंदिर आया और ताल में डूब गया। सुबह उसका शव जब मंदिर के सेवकों ने देखा तो इसकी सूचना संबंधित थाने को दी। पुलिस ने उसकी जेबों की तलाशी ली तो उसमें रखे कागजातों से मृतक की शिना त हुई।