सदी की बिदाई, अब बढ़ेगा पारा

Mar 12 2020

ग्वालियर। अंचल में पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म होते ही दिन व रात के पारे में लगातार हो रही वृद्धि से सर्दी विदाई ले चुकी है। आगामी आने वाले दिनों कोई भी सिस्टम अंचल में सक्रिय नहीं होने के कारण दिन व रात के पारे में बढ़ोतरी होने के कारण आने वाले दिनो में गर्मी का अहसास अंचलवासी करते दिखाई देंगे। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चौबीस घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने के साथ ही दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। बीते रोज अधिकतम पारा 30.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम पारा 15.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आर्दंता 79 प्रतिशत रही जो सामान्य से 33 फीसदी अधिक रहने से वातावरण में नमी कम होने के कारण सर्दी पूरी तरह से गायब दिखाई दी।
दिनों से अंचल में सक्रिय पश्चिम विक्षोभ निष्$िक्रय होते ही आसमान में छाए बादलों के छंटने से मौसम साफ होतें ही दिन व रात का पारा बढ़ते ही अंचलवासी गर्मी का अहसास कराते दिखे। आज सुबह साढ़े पांच बजे पारा 17.6 डिग्री दर्ज किया गया। जो साढ़े आठ बजे बढ़कर पारा 18.8 डिग्री पर पहुंचते ही सुबह से गर्मी का अहसास करते शहरवासी दिखाई दिए। 
मौसम विज्ञानिक   ने बताया कि अंचल में किसी प्रकार का सिस्टम सक्रिय नहीं है जिसके कारण दिन व रात के पारे में बढ़ोतरी होने से पारे की चाल बढ़ती दिखाई देगी। आागामी आने वाले दिनो में दिन का अधिकतम पारा 33 डिग्री तक पहुंच सकता है वहीं न्यूनतम पारा भी 18 डिग्री के ऊपर पहुंचने से अंचल में सर्दी का असर पूरी तरह से बेअसर हो जाएगा।