भीषण आगजनी में बुजुर्ग द पत्ति की जलकर मौत
Mar 12 2020
ग्वालियर। शहर की तंग गली मोचीओली में गोदाम में भीषण आग लगने से वृद्ध दंपत्ति की मौत हो गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को 12 घंटे से Óयादा मशक्कत करते हुए 55 गाड़ी पानी फायर करना पड़ा। आग कैसे लगी इसे लेकर अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। आग लगने से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मोचीओली में बुधवार की रात 9 बजे के करीब बालाजी फोम भंडार में आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग दुकान में से तीसरी मंजिल स्थित मकान में पहुंच गई और मकान में रह रहे लोग बाहर निकलने के लिए चीख पुकार करने लगे, लेकिन आग की लपटें चारों ओर फैलने के कारण वह दुकान का शटर बंद होने से यह बाहर नहीं निकल पाए जिसके चलते गृहस्वामी हरिश शिवहरे ने सबसे पहले पत्नी राधा ने छलांग लगाई और इसके बाद टीका करने आई बहन सुनीता गुप्ता ने भी दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। हरिश ने अपने 5 वर्षीय आर्यन, 4 वर्षीय बेटी आराध्या को दूसरी मंजिल से नीचे फेंका जहां नीचे खड़े लोगों ने इन्हें जाल बनाकर कैच किया। हरिश व उसके भाई छोटू ने अपने माता-पिता को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह जब सफल नहीं हो सके तो उन्होंने पड़ोस की छत पर छलांग लगाई। आग में फंसे 65 वर्षीय प्रेमनारायण शिवहरे व 60 वर्षीय राजकुमारी शिवहरे जलकर कंकाल में बदल गए। मोची ओली में हरीश शिवहरे के मकान में आग लगने की सूचना रात 9.18 पर दमकल दस्ते को मिली। आग लगने की खबर मिलते ही दमकल की एक के बाद एक कई गाडिय़ां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के लिए रातभर प्रयास करते रहे, लेकिन सुबह 9 बजे आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने के बाद दमकलकर्मियों ने मकान में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति की तलाश की तो जीने के पास दंपत्ति के शव पड़े मिले। दमकल अधिकारियों का कहना है कि आग पर काबू पाने के लिए 55 गाड़ी पानी, 500 लीटर फोम का उपयोग किया गया है, इसके अलावा एयरफोर्स से भी एक गाड़ी आई थी।
दमकलकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा
शहर में हाईडेंट खत्म होने के कारण दमकलकर्मियों को आग लगने पर परेशानी का सामना करना पड़ता है। मोचीओली में आग लगने के बाद दमकलकर्मियों को अच्छी खासी परेशानी पानी भरने के लिए करना पड़ा। दमकलकर्मियों को पानी भरने के लिए डीडी मॉल पहुंचना पड़ा इसके अलावा बाल भवन और मांढरे की माता पर लगे हाईजेंट से पानी लाना पड़ा। पूरा क्षेत्र ज्वलनशील पदार्थों से भरा मोचीओली में जिस स्थान पर आग लगी है वहां पूर्व में भी आग लगने की घटना दो बार घटित हो चुकी है लेकिनइसके बाद भी दमकल अधिकारियों और प्रशासनिक अफसरों ने कोई कड़े कदम नहीं उठाए हैं। क्षेत्र में लगभग 40 दुकानें बनी हुई हैं और यहीं लोग रहते हैं। क्षेत्र में 8 दुकानें तेजाब और एसिड की हैं। इन दुकानों के ऊपर ही लोग निवास करते हैं तो लगभग 30 दुकानें फोम की हैं। इन दुकानों में आलम यह हैं कि फोन के गद्दे, सुलोचन, एसआर (चिपकाने वाला पदार्थ) भरा हुआ है। बताया जाता है कि एसआर तेजाब से भी तेज होता है। इन दुकानों और मकानों में इतना माल भरा है कि रास्ता तक बाहर निकालने के लिए नहीं है। इस मकान व गोदाम में भी यही हाल था।
सलेंडर फटते तो उड़ सकता था क्षेत्र
मोची ओली में जिस गद्दे के गोदाम और मकान में आग लगी उसमें तीन एलपीजी सिलेंडर रखे हुए थे, आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों ने जहां रातभर मशक्कत की तो वहीं सिलेंडर को सुरक्षित निकालने के लिए भी तत्परता दिखाई। सहायक फायर ऑफिसर देवेंद्र जखेनिया ने बताया कि जैसे ही खबर लगी कि मकान में सिलेंडर रखे हुए हैं तो पड़ोसी की छत के सहारे मकान में प्रवेश कर तीनों सिलेंडरों को बाहर निकाल लिया।
दमकलकर्मियों का घुटा दम
आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी अच्छी खासी मशक्कत करते देखे गए। आग पर काबू पाते समय दमकलकर्मियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। फोम और केमिकल का जहरीला धुआं होने के कारण दमकलकर्मियों का दम भी घुटने लगा, जिसके चलते वह सुरक्षा की दृष्टि से बाहर आ गए और हेलमेट व मास्क लगाकर आग पर काबू पाने में जुट गए।
गद्दे के गोदाम में आग लगने से करोड़ों का हुआ नुकसान
घनी बस्ती में स्थित गद्दे के गोदाम में आग लगने से करोड़ों रुपए का नुकसान गया है। बालाजी फोम भंडार के तीन मंजिला मकान में जहां आग लगी है वहां तीनों मंजिल में माल भरा हुआ था और हालत यह थी कि जीनों में भी माल रखा होने के कारण रास्ता नहीं था। आग लगने से एक करोड़ 20 लाख से ज्यादा का माल जलकर स्वाहा हो गया है, इसके अलावा मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए मकान में बड़े-बड़े हॉल कर पानी फेंका।
दो दर्जन लगे कर्मचारी
आग लगने की खबर मिलने के बाद व्यापार मेला फायर ब्रिगेड, मुरार फायर ब्रिगेड, महाराज बाड़ा फायर ब्रिगेड व बहोड़ापुर फायर ब्रिगेड को मौके पर बुला लिया। इसके अलावा नगर निगम के वर्कशॉप से भी टैंकरों ने पानी की सप्लाई शुरू कर दी। आग लगने की खबर मिलने के बाद नगर निगम वर्कशॉप के प्रभारी केशव सिंह चौहान, फायर ब्रिगेड अधिकारी उमंग प्रधान, सहायक फायर ऑफिसर देवेंद्र जखेनिया, हेड फायरमैन कोमल सिंह सहित 20 कर्मचारी आग बुझाने में जुटे रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









