शादी-समारोह में जा रही कार पलटी, एक की मौत
Mar 11 2020
ग्वालियर। शादी समारोह में शमिल होने शिवपुरी जा रहे परिवार की तेज र तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें एक नाबालिग बच्चे की मौत हो गई और अन्य लोग घायल हो गए।
ग्वालियर के रमटापुरा, सेवानगर इलाके के रहने वाले मुकेश कुश्वाह पुत्र नारायण सिंह कुशवाह (35) अपनी कार क्रमांक एमपी33-सी1916 से परिवार के साथ शिवपुरी में एक विवाह समारोह में शमिल होने जा रहे थे। घाटीगांव के देवनारायण मंदिर के पास इनकी तेज र तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार पलटते ही चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत कार सवारों को कांच तोड़कर बाहर निकाला। इस हादसे में मुकेश की मौत हो गई। युव कुशवाह (10) पुत्र राजेश कुशवाह, मुस्कान कुशवाह घायल हो गए। सूचना मिलने पर घाटीगांव थाना प्रभारी ने तुरंत घायलों को जयारोग्य अस्पताल भिजवाया। यहां इनका इलाज चल रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









