नफरतों से लड़ों, प्यार करते रहो....मदन मोहन दानिश
Mar 11 2020
ग्वालियर। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ग्वालियर प्रेस क्लब द्वारा फूलबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर में उमंग और उल्लास का प्रतीक होली मिलन एवं कवि स मेलन के सााथ स मान समारोह आयोजित किया। होली के पावन अवसर पर ग्वालियर प्रेस प्रांगण में कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम के मु य अतिथि साडा के पूर्व अध्यक्ष राकेश जादौन विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर ग्वालियर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने मंचासीन अतिथि एवं कवियों को पुष्पमाला एवं शॉल स्मृति चिन्ह से स मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के सचिव सुरेश शर्मा ने किया। इस मौके पर शहर के प्रतिष्ठित कवि मदन मोहन दानिश, ने अपनी कविता पाठ में कहा कि नफरतों से लड़ते रहो, प्यार करते रहो, अपने होने का इजहार करते रहो।। इतने अच्छे बनोंगे तो मर जाओगे, थोड़े दुश्मन भी तैयार करते रहो।। अतुल अजनवी ने कहा कि कस्तियां डूब रही हैं यहां, एक-एक करके, और हम खुश हैं कि पतवार संभाले हैं।। प्रतिभा द्विवेदी ने अपनी कविता में जले द्वेष की होलिका, चढ़े प्रीत का रंग, भेदभाव विरारायकर, खेल होली संग।। डॉ. मुक्ता सिकरवार ने कहा कि गिरते-गिरते संभाल देता है, मेरे कदमों को चाल देता है।। वहीं अनिल बेधड़क, विपिन साहिल, आलोक शर्मा रायपुर से आए एबी दुबे, बाल कवित्री मंत्रा शर्मा सहित पत्रकार कवियों में डॉ.सुरेश सम्राट, राकेश अचल, रविन्द्र झारकरिया, हेमंत शर्मा ने अपनी कविताओं से उपस्थित कलमकारों को गुदगुदाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के समापन में रमेश राजपूत को स्मृति चिन्ह शॉल देकर स मानित किया। कवि स मेलन का संचालन वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सुरेश सम्राट ने किया। इस मौके पर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष प्रदीप तोमर, वरिष्ठ पत्रकार अबध आनंद, साबिर अली, बच्चन बिहारी, राजेन्द्र श्रीवास्तव, सुरेश दंडोतिया, दिनेश राव, संजय त्रिपाठी, मनीष शर्मा, जोगेन्द्र सेन, अशोक पाल, विनोद शर्मा, अभिशेक शर्मा, रामबाबू कटारे, रामेन्द्र परिहार, संतोष पारासर, प्रदीप शास्त्री, विवेक श्रीवास्तव, रमन पोपली, रामकिशन कटारे, रवि शेखर, राजेश अवस्थी लावा, मचंन सिंह वेश्य, गिर्राज त्रिवेदी, विष्णु अग्रवाल, छोटू जयसवाल, उपेन्द्र तोमर, मुकेश बाथम, सतीश शाक्यवार, एकात्मता शर्मा, मीना शर्मा जनंसपर्क अधिकारी मधुसोलापुरकर के अलावा सैकड़ों की सं या में पत्रकार उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









